स्वास्थ्य

विश्व जनसंख्या दिवस- 2021 पर होगे विभिन्न कार्यक्रम- डॉ. राजेश कुमार

दो पखवाड़ों में मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस- 2021

सिरोही- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बहुस्तरीय रणनीति अपनाते हुए कई कदम उठाये है, उनमे से प्रजनन स्वास्थ्य सेवाऐ एक है, जो अवांछित गर्भधारण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए आवश्यक है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों व परिवार नियोजन सेवाओं की सुचना, परामर्श एवं सेवाएं प्रदान करने के प्रावधान पर जोर दिया जाएगा। इस प्रकार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर समुदाय को संवेदनशील बनाने तथा परिवार नियोजन सेवाओं के सुदृढ करने का एक उपयुक्त समय है।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की विश्व जनसंख्या दिवस 2021 के लिए गतिविधियां दो चरणों में संचालित की जाएगा, इस गतिविधियों में 27 जून से 24 जुलाई, 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम मनाये जाएगे। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार द्वारा 27 जून से 10 जुलाई, 2021 तक योग्य दम्पति सम्पर्क पखवाडा व 11 जुलाई से 24 जुलाई, 2021 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाडा मनाया जाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस 2021 के अवसर पर पखवाड़े के दौरान होने वाली समस्त आईईसी गतिविधियां निम्न स्लोगन की अवधारणा पर आधारित होगी-

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी,
सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’’

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. महेश गौतम ने बताया की विश्व जनसंख्या दिवस 2021 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके दौरान 27 जून से 10 जुलाई तक योग्य दम्पति सम्पर्क पखवाडा मनाया जाएगा, इस पखवाडे में दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा का होगा आयोजन, इसके अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आशा सहयोगिनी घर घर जा के परिवार कल्याण के साधनो के बारे में जानकारी देगे। नव विवाहित जोड़ो की शादी के 2 साल बाद पहला बच्चा तथा दो बच्चो के बीच कम से कम 3 साल का अन्तराल रखने की सलाह तथा जानकारी प्रदान की जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आशा सहयोगिनी घर घर जा के परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी विधियों का व्यापक प्रचार कराने तथा जनसंख्या नियंत्रण हेतु ग्रामीण महिलाओं-पुरुषों को जागरूक करने पर बल दिया जाएगा। इस तरह 11 जुलाई से 24 जुलाई, 2021 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाडा मनाया जाएगा, इस पखवाडे में जनसंख्या स्थिरिता पखवाड़ा का आयोजन होगा, जिसमें दम्पति सम्पर्क पखवाड़े में परिवार कल्याण साधन के बारे में प्रेरित किये गये दम्पति को सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी साथ परिवार नियोजन के तरीकों की प्रदर्शनी, जिले आईईसी द्वारा प्रचार किया जाएगा साथ ही हर गाँव में जनसंख्या स्थिरिता के सम्बन्ध में लीफ्लेट्स बाटे जाएगे।

(डॉ.राजेश कुमार)
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
सिरोही(राज.)

Categories