खास खबर

केशव सृष्टि पहुॅच कर संघ परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की चाय पर चर्चा

सिरोही हरीश दवे | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सिरोही प्रवास के दौरान् आज प्रातः जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे आरएसएस के जिला संघचालक हंसराज पुरोहित के निवास केशव सृष्टि पर पहुॅच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर संघ परिवार के वरिष्ठ संस्कार भारती के खुशवंत त्रिवेदी, सेवा भारती के चम्पत मिस्त्री, भारत विकास परिषद् के आनन्द मिश्रा, नरेन्द्रपालसिंह व शंकरलाल माली स्वदेशी जागरण मंच के भुपेन्द्र लोढा, संघ परिवार कुटुम्ब प्रबोधन के वरिष्ठ कैलाश जोशी, संघ के वरिष्ठ नारायणसिंह डाबी भगवतसिंह सोलंकी, विरेन्द्रसिंह भाटी, विद्या भारती के कैलाश जोशी राजेश त्रिवेदी इत्यादि के साथ चाय पर चर्चा के दौरान् कोरोना काल  के दौरान् हुये सेवा कार्यो एवम् आपातकाल के दौरान् राजनैतिक बंदी रहे कार्यकर्ताओं से स्मृतियाॅ साझा की। इस दौरान् राज्यसंभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, पुर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला प्रभारी मदन राठौड, विधायक जगसीराम कोली, पुर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी, भाजयुमो प्रदेश पुर्व महामंत्री जोगेन्द्र सिलोर, पुर्व जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी, अशोक पुरोहित, पुर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, पुर्व सभापति ताराराम माली, पुर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल एवम् श्रवण पुरोहित, नितिन रावल, विजय गोठवाल उपस्थित थे।

Categories