खास खबर

आपातकाल की याद में आक्रोश के साथ मनाया काला दिवस भाजपा जावाल मण्डल ने

जावाल हरीश दवे | भाजपा प्रदेश व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार देश के इतिहास में 44 साल पहले भारतीय राजनीति में अचानक तब भूचाल आ गया जब देश में अपातकाल लागू कर दिया गया। इस दिवस को भारतीय जनता पार्टी जावाल ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस में रूप में मनाय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह के तत्वावधान में जावाल स्थित नृसिंह मंदिर में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के हालातों मैं कार्यकर्ताओं ने जो संघर्ष किए आने वाली पीढ़ी को अवगत करवाना हमारा कर्तव्य है। जिला मंत्री तुलसीराम पुरोहित ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या कर इमर जेंसी लगाई उसके परिणाम स्वरूप ही उसे अपने संसदीय क्षेत्र से हार का मुंह देखना पड़ा था पूर्व जिला मंत्री कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि इमरजेंसी में जिस प्रकार इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर भी पाबंदी लगाई थी संविधान को बंधक बनाया था वह किसी तानाशाह से कम नहीं था जिस प्रकार राष्ट्रवादी लोगों को यातनाएं देकर जेलों में ठूंस दिया गया था वह किसी परातंत्र से कम नहीं था विपरीत समय में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने संघर्षों में गौरव गाथा लिखी वह हमारे लिए प्रेरणादायक है इंदिरा गांधी और कांग्रेस की दमनकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाना ही इस काला दिवस का उद्देश्य है जिला मंत्री छगन घाची ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने अपातकाल घोषित किया था। संपूर्ण विरोधी दल के लोगों को जेल में बंद करना शुरू कर दिया। देश सकते में आ गया। संकटकाल डेढ़ वर्ष तक चला और जनता पार्टी के बाद ही 1977 में संकटकाल खत्म हुआ।

पूर्व जिला मंत्री अमराराम प्रजापत ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली भविष्य में ऐसी कोई तानाशाह सरकार जन्म न ले इसके लिए जनता को सतर्क रहना होगा। इस मौके पर मंच संचालक मंडल महा मंत्री दशरथ मेघवाल ने किया व गिरधारी पुरोहित वराडा, मोहन लाल सुआरा ,कानसिंह विजय सिंह जावाल राम सिंह सिंदल ,ताराराम मनोरा, ,दिनेश रावलl पीपलकी ,मोहन रावल भूतवगाँव,जबर सिंह ,हनुमान कलावंत, अम्बा लाल ,ऐवम दर्जनों कार्य करता मौजूद रहे

Categories