खास खबर

भाजपा मंडल जावाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक किया याद

सिरोही हरीश दवे | प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार व नारायण सिंह देलदर, जावाल मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सारणेश्वर धर्मशाला बरलूट में जनसंघ के संस्थापक स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अमराराम प्रजापत, भवानी सिंह पाडीव, पूर्व जिलामंत्री कांतिलाल पुरोहित व मन की बात जिला सयोंजक मांगूसिंह बावली ने संबोधित करते हुए श्याम प्रशाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही मंडल महामंत्री प्रेमाराम रेबारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं दशरथ मेघवाल ने कार्यक्रम समापन पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, जिला आई टी सेल सयोजक विनोद रावल, मंडल महामंत्री ओबसिंह माकरोडा, मंडल मंत्री हेमंत नागर,  पूर्व मंडल महामंत्री गोविंदभाई पुरोहित, किसान मोर्चा जिलामंत्री हार्दिक देवासी, कार्यक्रम सह सयोंजक विक्रम माली, जब्बरसिंह सोलंकी, हनुमान कलावंत, मगाराम माली, समरथमल माली आदि उपस्थित रहे।

Categories