खास खबर

भाजपा ने मनाया जनसंघ के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी का जन्मशती वर्ष

सिरोही हरीश दवे | भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक रहे श्रद्धेय श्री सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्मशती वर्ष  तश्वीर पर माल्यापर्ण कर मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने स्वर्गीय सुंदर सिंह जी भंडारी के जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि सुन्दर सिंह जी भण्डारी  एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।भारतीय जनसंघ की स्थापना में भूमिका निभानेवाले सुंदर सिंह जी भंडारी ने पार्टी में कई प्रमुख पदों पर काम किया और भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे।अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में उन्हें बिहार और गुजरात का राज्यपाल भी बनाया गया था।भंडारी जी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

पुरोहित ने कहा राजनीतिक क्षेत्र में रहते हुए राजनीति के फ़िसलन से बचे रहने वाले कम ही लोग हैं सुंदरसिंह भंडारी उनमें से एक हैं।उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिरोही और उदयपुर  से की।

सुन्दर सिंह जी भंडारी का जन्म 12 अप्रैल,1921को उदयपुर  में  में हुआ था।भंडारी जी 1937-38 में कानपुर में बी.ए. करते समय वे अपने सहपाठी दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ नवाबगंज शाखा पर जाने लगे। भाऊराव देवरस से भी इनकी घनिष्ठता थी। 1937 में इन्दौर के बालू महाशब्दे उन्हें कानपुर के पास नवाबगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में ले गये एवं विचारधारा के प्रति समर्पण के चलते आजीवन विवाह नहीं करने एवं घर छोडने का निर्णय कर संघ के प्रचारक बनें और अपनी अंतिम श्वांस तक वे प्रचारक बने रहे।

1940 में नागपुर से प्रथम वर्ष का संघ शिक्षा वर्ग करते समय इन्हें डा० हेडगेवार के दर्शन हुए।1942 में अपनी शिक्षा समाप्त कर मेवाड़ कोर्ट में वकालात की। इसमें भी जब मन नहीं लगा तो इसे छोड़ कर विद्याभवन में अध्यापन का कार्य प्रारम्भ किया। इसी कारण लोग उन्हें 'मास्टर सा' के नाम से पुकारने लगे।

भाजपा जिलामीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल,दुर्गाराम गरासिया,जयसिंह राव,आईटी जिला संयोजक विनोद रावल उपस्थित थे।

Categories