खास खबर

भारतीय जनता पार्टी - महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के. पुरोहित की नियुक्ति

मुम्बई हरीश दवे | २१ जून, अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकांतदादा पाटील ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष महोदय ने भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के. पुरोहित की “भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष” पद पर आधिकारिक रूप से नियुक्ति की घोषणा की।

एड राज के. पुरोहित १९८५ से १९९३ तक मुंबई महानगरपालिका में नगरसेवक एवं १९९० से २०१९ महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए, १९९५-२००० की कालावधी में महाराष्ट्र के युति शासन में राज्यमंत्री पद का कार्यभार सम्भाला। १९९० से २०१९ महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधिमण्डल गट के मुख्य सचेतक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। २०१० से २०१३ पार्टीने श्री पुरोहित के ऊपर भाजपा मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, जो उन्होंने यशस्वी रूप से निभायी। वर्तमान में राज के. पुरोहित महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधिमण्डल गटा के "प्रभारी" है।

राज के. पुरोहित महाराष्ट्र के समस्त व्यापारी समाज के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते है। साथ ही साथ मुंबई भाडूत एकता संघ के संस्थापक अध्यक्ष के नाते पिछले ४० वर्षों से अधिक समय से तमाम भाडुतों के न्याय-हक्क व सुरक्षा के लिए संघर्ष करते आ रहे है। विधानसभा में भाडूतों बुलंद आवाज के रूप में राज पुरोहित जाने जाते है।

राज के. पुरोहित का सामाजिक एवं राजनैतिक सफर बहुत ही संघर्षमय व कर्तृत्ववान रहा है। भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पद से विभूषित राज के. पुरोहितजी का पक्ष संगठन, रचनात्मक कार्यपद्धति व पक्ष विस्तार इन सभी उपलब्धियों प्रदीर्घ अनुभव ध्यान में रखकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटील ने आज २१ जून २०२१ को उनकी प्रदेश उपाध्यक्ष म्हणून नियुक्ति की घोषणा की और विश्वास व्यक्त किया की श्री राज के. पुरोहितजी का संगठनकौशल्य और तजुर्बा के दमपर महाराष्ट्र के व्यापारी समाज, भाडूत एवं विभिन्न प्रांतीय व हिंदी भाषीक समाजा में काम कर पक्षविस्तार करेंगे, श्री राज पुरोहित सामान्य कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए मास लीडर के रूप में लोकप्रिय है, कार्यकर्ताओ में उत्साह है, आनेवाले मुंबई महापालिका चुनाव में उनके कार्य एवं अनुभव का पार्टी को जरूर लाभ होगा.

श्री राज के. पुरोहित जी ने प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकांतदादा पाटील एवं प्रदेश नेते व विरोधी पक्षनेते देवेंद्रजी फडणवीस तथा आणि पार्टी के समस्त जेष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पार्टी ने दी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए समाज के विभिन्न स्तर पर पक्षविस्तार करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ आनेवाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में पार्टी को अपेक्षित यश स्थापित करने हेतु पूरी कोशिश करने का विश्वास व्यक्त किया।

Categories