खास खबर

वन मंत्री और लोढ़ा ने गौशाला में किया वृक्षरोपण।

सिरोही। ब्यूरो न्यूज़

नया सानवाड़ा स्थित श्रीपति धाम नंदनवनमें राजस्थान सरकार के वन एवम पर्यावरण मंत्री ने रात्रि विश्राम कर गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने गौशाला निर्माण की शैली को देखा।

वही बाद में बुधवार को अल सुबह गौशाला में श्रीपति धाम के संत गोविंद वल्लभदास महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आज के समय मे लोगो द्वारा अपनाई जा रही पाश्चात्य कला के दुष्प्रभाव बताये।

वही आज के समय मे हो रहे पॉलीथिन के रोकथाम हेतु महिलाओ को आगे आने व इसका उपयोग नही करने को कहा। साथ ही आज की जनता को वृक्षो से प्रेम करने के बारे में बताया। संत वल्लभदास महाराज ने इस गौशाला में गायो की अच्छी नस्ल संवर्धन करने के बारे में बताया।

संयम लोढ़ा ने किया संबोधित

इसके बाद विधायक संयम लोढा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा हर स्कूल में नए प्रवेश करने वाले छात्रों को वृक्षारोपण करने की चलाई जा रही योजना के बारे में बताया। वही बाद में वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने गोशाला से आसपास के क्षेत्र में विकास होने की बात बताई। वही बाद में उपस्थित अतिथियों ने गौशाला में वृक्षारोपण किया।

 

 

वही बाद में संत रघुनाथ भारती ने धन को महत्व नही देने की बात बताते हुए कहा कि जितना भाग्य में लिखा है उतना हमे मिलेगा। जीवन का आनंद लेने के लिए चेतन को जान ले।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम, पूर्व लोकसभा की प्रत्याशी संध्या चौधरी, नया सानवाड़ा सरपंच ईश्वर सिंह दहिया, , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, नेता प्रतिपक्ष संजय गर्ग, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष निक्कू रावल, महासचिव भुवनेश मीणा, महेशदान चारण, प्रकाश प्रजापति, जगदीश देवासी, सुशील प्रजापत, आदि उपस्थित थे।

Categories