खास खबर

आधुनिक भारत के निर्माता व संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी:विधायक संयम लोढा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ३० वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में विधायक संयम लोढ़ा की उपस्थिति में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे।

नव भारत के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनका विश्वास था कि आधुनिक तकनीक से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है। लोढ़ा ने कहा कि कम्प्युटर युग की स्थापना राजीव गांधी की ही देन है।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर दिया। वे अनेकता में एकता का संदेश देते थे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश राठौड, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद प्रकाश मीना, पार्षद दिनेश मीना, अल्पेश माली, कस्तुर घांची, जगवीरसिंह गोहिल, मालमसिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेन्द्र जैन, सहवृत सदस्य महेन्द्र राठौड, विक्रम माली, हितेश माली, अरविंद टेलर, तेजाराम सुथार, दिलीप, ओमप्रकाश सोनी, नारायण सोनी, महेन्द्र वाघेला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories