खास खबर

महाराष्ट्र में "व्यापार-व्यापारी विरोधी पोलिटिकल लॉकडाउन" का निषेध, मुम्बई, महारास्ट्र में गुरुवार को काले झंडे दिखा होगा घन्टा नाद

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

पूर्व मंत्री राज के पुरोहित के नेतृत्व में फाम का प्रतिनिधि मंडल मिला नेता प्रतिपक्ष फडणवीस को।

रिपोर्ट हरीश दवे

मुम्बई महानगर में पोलिटिकल लॉकडाउन से व्यापार, धंधे ठप्प और व्यापारी परेशान हो गए है जिसको लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित के मार्गदर्शन व फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र के नेतृत्व में विरोधी पक्षनेता पूर्व सीएम महारास्ट्र देवेंद्र फडणवीस से मिला व महाराष्ट्र सरकार के प्रति नाराजी व्यक्त करते हुए व्यापारियों की समस्या व परेशानी सरकार तक पहुंचाने की मांग की। साथ ही साथ मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में गुरूवार ८ अप्रैल दोपहर १ से ३ बजे तक सभी व्यापारी अपने स्तर पर अपनी अपनी दुकानों के बाहर व चौराहे पर काले झंडे लगाकर व घंटानाद कर निषेध व्यक्त करने का आव्हान किया।

फड़णवीसजी ने सभी व्यापारी संस्थाओ के पदाधिकारियों की समस्या व परेशानिया सुनी और सरकार तक उनकी बात पहुंचाने एवं और केंद्र की मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों के पक्ष में थी और रहेगी ऐसा आश्वासन दिया। साथ ही साथ व्यापारियों द्वारा होनेवाले "पोलिटिकल लॉकडाउन" का निषेध भाजपा के स्थानिक आमदार - नगरसेवक समर्थन देने के लिए सुचना देने का आश्वासन दिया।

सभी व्यापारी प्रतिनिधि एवं राज के.पुरोहित,नगरसेवक आकाश राज पुरोहित व फाम के अध्यक्ष विनेश मेहता ने देवेंद्र फड़णवीस का आभार व्यक्त किया।कालबादेवी,भुलेश्वर,दागिना बाजार,झावेरी बाजार, गोल्ड, मेटल,कपड़ा,ज्वेलर्स, इमिटेशन,हॉटेल,यार्न अन्य कई प्रमुख मार्केट व संस्थाओ के पदाधिकारी मौजूद थे

Categories