खास खबर

भाजपा स्थापना दिवस पर बोले पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी - भाजपा के लिए दल से बड़ा देश, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे लाभ

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना 41वां स्थापना दिवस जिले के सभी मंडलो में मनाया। इस अवसर सिरोही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी अपने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं की सेवा कैसे की जाती है। कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। भाजपा ने हमेशा 'पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है' और 'राष्ट्र पार्टी से बड़ा होता है' के मंत्र पर काम किया है। यह परंपरा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद से जारी है और आज तक चल रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आकार और विस्तार देने वाले हमारे आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी, आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी जैसे अनेकों वरिष्ठों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है। देश का शायद ही कोई राज्य या जिला होगा, जहां पार्टी के लिए 2-3 पीढ़ियां न खप गई हों। मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं। डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता सिंधिया जी, ऐसे अनगिनत महान व्यक्तित्वों को बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से मैं श्रद्धांजलि देता हूँ, श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

शुभ अवसर पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा  सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को भी विशेष बधाई देती हूं, जिनकी देशभक्त विचारधारा, सुशासन एवं विकास नीति से प्रभावित होकर आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में आइए हम सभी मिलकर कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटते हुए एक बार फिर वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। वरिष्ठ नेता गंगासिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में विभिन्न उपलब्धियॉ हासिल हुई है। उन्होने बताया कि भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ मिलने का स्वप्र देखा था उसे पूरा करने का समय है।

इस दौरान सिरोही भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व फूंगणी सरपंच नैनसिंह राजपुरोहित नून ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना को हराने का संकल्प लिया और पार्टी को एक मजबूत राजनैतिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जोड़कर जनसेवा के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कालंद्री ग्रामीण भाजपा मंडल उपाध्यक्ष छगनलाल पुरोहित फाचरिया , भंवर माली ,दिलीपसिंह ,बूथ अध्यक्ष मीठालाल नून ,राजू भाई , जगदीशसिंह ,श्रवणसिंह बावली ,नाथू देवासी, आंसूसिंह देवड़ा , अभयराजसिंह , मोटाराम देवासी ,प्रतापराम भगाराम घांची ,बाबुनाथ व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेl

Categories