खास खबर

महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नगर सेवक आकाश राज पुरोहित के नेतृत्व में हुआ आंदोलन

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

गृह मंत्री अनिल देशमुख व महारास्ट्र सरकार को सत्ता में रहने का हक नही रास्ट्रपति शाशन लगे: राज के पुरोहित

रिपोर्ट हरीश दवे

मुम्बई महाराष्ट्र सरकार भ्रष्ट गृहमंत्री अनिल देशमुख के विरोध तथा भ्रष्ट निकम्मी महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री एडवोकेट राज के पुरोहित और नगरसेवक आकाश पुरोहित के नेतृत्व में प्रिंसेस स्ट्रीट, वर्धमान चौक पर घंटानाद ,थाली बजाओ महारास्ट्र बचाओ आंदोलन किया. आज दोपहर भारत भवन के सामने प्रिंसेस स्ट्रीट कालबादेवी वर्धमान चौक पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए व बैनर की तख्तियां लगा कर महाराष्ट्र सरकार बरखास्त करो, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय, अनिल देशमुख कुर्सी छोड़ो, जो सरकार निकम्मी है - वह सरकार बदलनी है के नारे लगाते हुए घंटानाद किया गया.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महाराज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट राज के पुरोहित ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वाझे, जिसके हाथ संगीन गुनाहों से रंगे हुए हैं, महाराष्ट्र के हटाए गए कमिश्नर परमबीर सिंग ने गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ हर महीना इकट्ठा कर देने की शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को लिखते हैं, इस भ्रष्ट और निकम्मी महाराष्ट्र सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति व महाराष्ट्र के राज्यपाल से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

इस कड़ी में नगरसेवक आकाश पुरोहित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमशंकर पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

इस घंटानाद आंदोलन में प्रेमशंकर पांडे,राकेश नेवरेकर, हर्षद वखरिया, अशोक अग्रवाल, नूतन सोनी, आशाताई मानगांवकर, मंगल मयेकर, मार्शनील बापेरकर, कुलदीप शाह, आलोक तिवारी, कुलदीप सिंह, राजू कलापुरा, मंगल पुरोहित संतोष दादा, विक्रम गोहिल, अंकित शर्मा, दलपत गोलाना, अनिल उजगांवकर, अनराज सिंह, वीरेन्द्र ठाकुर, हरीश दवे, नत्थूलाल चौरसिया, रंजीतसिंह नोरवा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Categories