खास खबर

कांग्रेस राज में ना लोग सुरक्षित, ना मन्दिर, केवल अपराधी सुरक्षित - पुरोहित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

गहलोत के राज में चोरों का हौसला बुलंद पुरोहित

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सिरोही जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के राज में प्रदेश में ना लोग सुरक्षित है, ना मन्दिर सुरक्षित हैं साथ ही लोगो के कीमती गहने जो बैंको के लोकर में रखे है वो भी सुरक्षित नहीं है ।  केवल अपराधी सुरक्षित हैं और उनके हौसले बुलंद हैं।उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हो रही चोरियां से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है. बता दें कि गत दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।

पुरोहित ने कहा कि जिले में लगातार चोरियां बढ़ने से आम जनता एवम व्यपारियो में भारी रोष है।

पुरोहित ने बताया कि आये दिन अखबार की मेन सुर्खियों में चोरी की वारदातें देखने को मिल रही है गहलोत सरकार व पुलिस प्रशासन दोनों ही आंख मूंदे हुए है। आम जनता भय के माहौल में है न जाने कब दिन दहाड़े व रात में अपराधी लूट कर चला जाए। और बाद में पुलिस अपनी फॉर्मेलिटी करती है। गहलोत सरकार के राज में अपराधी सुरक्षित है।

जिलाध्यक्ष पुरोहित ने बताया कि सिरोही जिले में बढ़ रही चोरियों की वारदातों से कांग्रेस सरकार की पोल खुल रही है।

Categories