खास खबर

जवाहर नवोदय विद्यालय कालन्द्री का जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय, कालन्द्री का निरीक्षण किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर विधिवत बुके देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य पी. चेलवम द्वारा विद्यालय मे चल रहे कक्षा 10वीं व 12वी के विद्यार्थियों के अघ्ययन एवं विद्यालय कर्मचारियों की उपस्थिति विवरण की जानकारी दी गई।

जिला कलक्टर ने शैक्षणिक परिसर का सूक्ष्म अवलोकन किया एवं विद्यार्थियों से वार्तालाप किया गया जिसमे उनके शैक्षणिक प्रगति, लक्ष्य तथा उनकी शिक्षा एवं विकास सम्बन्धित आवश्यकता के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई एवं कला वर्ग की कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें कला शिक्षक द्वारा दिखाई गई हस्त लिखित कलाकृतियो की कलेक्टर द्वारा सराहना की गई तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यालय की समस्याओं सेे अवगत कराते हुए विद्यालय के अन्दर से जा रहे बरसाती नाले का निरीक्षण करवाया गया तथा कलेक्टर ने यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। विद्यालय मे चल रहे मरम्मत कार्यो की जानकारी प्राचार्य दी गई।

निरीक्षण से पूर्व कलेक्टर महोदय द्वारा बालक-बालिका आवासीय सदन का निरीक्षण किया गया एवं भोजनालय कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें मैस कर्मचारियों से वार्ता की गई तथा विद्यार्थियों के पोष्टिक आहार स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ खाना परोसने की सलाह दी गई। सभी विद्यार्थियों को एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए निरन्तर कार्य करने की सलाह भी दी गई। उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकाल के गाइडलाईन की पालना करना की बात कही।

Categories