खास खबर

भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | भारतीय मजदूर संघ जिला सिरोही की बैठक जिला अध्यक्ष श्री दिनेश पुरोहित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय फ़ौजदारो का मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में आगामी जिला अधिवेशन व श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री दिनेश पुरोहित ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि "भारतीय मजदूर संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो मजदूरों हित के साथ साथ राष्ट्र हित, उद्योग हित के उद्देश्य को चरितार्थ करता है।"

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह डाबी ने कहा कि "मजदूर का राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनकी अनदेखी व श्रमिक विरोधी कानूनो को संगठन सहन नही करेगा।" वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपालसिंह राव ने अनुशासन को संगठन की आत्मा बताया ।विश्व का सबसे बडा संगठन अनुशासन हीनता कभी सहन नही करता ।संगठन आज्ञा सर्वोपरि मानकर हर कार्यकर्ता को अपना सर्वोच्च देना ही हमारी रीति - नीति है।

बैठक में जिला संरक्षक हरी सिंह काबावत, जिला मंत्री सुरेश प्रजापति, कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव, वोलकेम से गणेश सिंह गुर्जर, वगता राम घांची, रामसिफत रॉय, अल्ट्राटेक से ओम प्रकाश चारण, नारायण गरासिया, दलपत सिंह राव, बलवंत सिंह, जेके लक्ष्मी सीमेंट से टीला राम देवासी, वना राम देवासी, देवी लाल, नगा राम गमेती, मॉर्डन आबूरोड से अनिल जोशी, भैरा राम देवासी, भंसाली आबूरोड से पवन झा, दिनेश कुमार, पिंडवाड़ा टैक्सी से कालू राम माली, मोहन मीणा, आंगनबाड़ी से पुष्पा सोलंकी, राबिया बानो, राखी प्रजापत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categories