खास खबर

सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण योगदान : विधायक संयम लोढा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | विधायक संयम लोढा ने कहा है कि सनातन धर्म का राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने कहा कि चारो दिशाओं में बने हुए धाम और पीठो ने पूरी तरह से भारतीय जन मानस को जोड रखा है। उन्होने कहा आदि शंकराचार्य वो व्यक्तित्व थे जिन्होने सम्पूर्ण भारत वर्ष का अपनी छोटी सी जिन्दगी में तीन बार पैदल भ्रमण किया। हम सब कभी उनके उपकार से उऋण नही हो सकते।

लोढा शनिवार को सिन्दरथ के गोगाजी धाम में आयोजित वार्षिक मेले को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि हमको हमारे भगवान के जीवन से बहुत कुछ सिखना है, महादेव का परिवार हम करूणा, भाईचारा सह अस्तित्व का बहुत बडा संदेश देता है वो जल और दुध के अभिषेक की अपेक्ष नही रहते बल्कि हम प्राणी मात्र का खयाल रखे यह चाहते है उनके परिवार में जितने सदस्य है और उनके जो वाहन बताये गये है वे सभी एक दूसरे का भोजन है लेकिन फिर भी प्यार से एक साथ रहते है।

लोढा ने कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगो की जी जान से सेवा कर रहे है। हर क्षैत्र में विकास का प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि आप सब की आंखों में सिरोही जिले के विकास के जो सपने है उन्हे साकार किया जायेगा। इससे पूर्व मेले में पहुंचने पर ग्रामीणों ने लोढा का ढोल धमाकों की गूंज के बीच मंगल कलश लेकर कंकू तिलक की आरती कर स्वागत किया।

भोपाजी मोतीलाल देवासी ने साफा पहनाकर व पुजारी जगदीश देवासी ने सिरोही की प्रसिद्ध तलवार लोढा को भेट की, सिरोही ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पुरोहित, सिंदरथ सरपंच शिवराजसिंह, बरलूट सरपंच भरत माली, पूर्व प्रधान मोतीसिंह देवडा व गुजरात व महाराष्ट्र से आये हुए अतिथियों का भावभिने स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकडो लोग उपस्थित थे।

Categories