खास खबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 53 वी पुण्य तिथि पर अनादरा भाजपा मंडल ने किया श्रद्धा पूर्वक याद

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 53 वी पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली की अध्यक्षता मे मुनीराज नगर अनादरा में भाजपा कार्यालय में पंडितजी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा पूर्वक मनाई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे साथ ही उनका व्यक्तित्व महान विचारक,महान कवि,देशभक्ति से ओतप्रोत था।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पीथापूरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय विचारों के प्रणेता एवं हमारे प्रेरणास्रोत हैं। पंडित जी के विचारों एवं सिद्धांतों पर आज भी हमारी भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है एवं करती रहेगी। उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा एवं हमारे देश के उत्थान में ही गुज़रा।

उनका बलिदान ग्यारह फ़रवरी 1968 में हुआ।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के पश्चात अनादरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बा राम जी चौधरी का साफ़ा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष डाया लाल दवे, दोलाराम कोली, नरसा राम चौधरी, रणछोड़ राम कोली, नाथूराम चौधरी, खेताराम सैन, ललित कुमार ख़ुत, उमा राम कोली, लाखा राम चौधरी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categories