खास खबर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये सतत प्रयत्नशील : लोढ़ा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

सिरोही जिला दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है लोढ़ा

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये सतत प्रयत्नशील है और उन्होने अनेक निर्णय कर राजस्थान को देश में सुशासन का एक माॅडल राज्य बनाया है।

उन्होने कहा कि सिरोही जिला दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और इस गति को बढाया जायेगा।

लोढा सिरोही तहसील के फुगणी में जालोर जिले के रामसिंह से फुंगणी सडक निर्माण कार्य के लिये 2 करोड 25 लाख रूपये की स्वीकृति पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक श्री संयम लोढा ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानो की भलाई के नाम पर तीन ऐसे कानून पास किये है जिसमें पूंजीपति अपनी मर्जी से चाहेे जितना माल अपने गौदाम में इकट्ठा कर सकेंगंे। इससे बाजार में जब माल कम होने से दाम बढ जायेंगे तब वे बेचकर भारी मुनाफा कमायेंगे।

इसी तरह पूंजीपति जब किसान से फसल का इकरार करेंगा और विवाद होगा तो किसान न्याय के लिये न्यायिक अदालत का दरवाजा नहीं खटा सकेेंगे। उन्होने कहा जब भाजपा यह दावा कर रही है कि वो किसानो की भलाई के लिये कानून लाई है तो किसानो को कम से कम इतना पैसा तो मिलेगा ही यह बात कानून में शामिल करने पर भाजपा को एतराज क्यो हैं।

लोढा ने कहा कि संविधान में किसी भी विषय पर कानून बनाने के स्पष्ट प्रावधान है।

कृषि राज्य सूची में है लेकिन इसके बावजूद संसद ने हो-हल्ले के बीच बिना चर्चा के ये काले कानून पारित कर संविधान की आत्मा को रौंद दिया हैं। इसमें सर्वोच्च न्यायालय को दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में फुंगणी सरपंच नेनसिंह राजपुरोहित, रामसिंह देवडा, तोलाराम मेघवाल, मोहन प्रजापत, नगाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा, फुलसिंह पुरोहित, ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रतापसिंह नून, खीमसिंह मोहब्बतनगर, ईश्वर पुरोहित, किशोरसिंह जैला, बरलूट सरपंच भरत माली, प्रताप मेघवाल, शांतिलाल पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, प्रभाशंकर पुरोहित, शिवलाल घांची आदि ने विचार व्यक्त किये।

संचालन सुरेश जुगनु ने किया। इससे पूर्व लोढा का कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल धमाको की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया।

Categories