खास खबर

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस देश की आजादी के जन नायक : विधायक लोढा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

नगर कोंग्रेस कमिटी के कार्यक्रम में भारत रत्न सुभाष बाबु की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित आज 125 वी सुभाष जयन्ति अवसर पर विधायक लोढा ने सुभाषचन्द्र बोस की मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर याद किया ।

लोढा ने कहा कि नेताजी हमेशा आजाद भारत का सपना अपने दिल मे रखे हुए थे। जिसके लिए उन्होने अपनी सिविल सर्विस तक छोड दी ।

भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष मे हिस्सेदार बन गये और पूर्ण स्वराज के लिए जेल भी गये। सुभाषचन्द्र बोस मानते थे कि भगवत गीता उनके प्रेरणा का जरिया है वे ऐसा मानते थे। और राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड गये नेताजी सुभाष चन्द्र् बोस 1938 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके द्वारा देश की आजादी के समय दिया गया नारा जय हिंद का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया।

लोढा ने कहा सुभाषचन्द्र बोस ने 1944 मे अत्यन्त मार्मिक भाषण देते हुए कहा कि जब हमारी आजादी निश्चित है परन्तु आजादी बलिदान मांगती है आप मुझे खुन दो मै तुम्हे आजादी दुंगा। यह देश के नौजवानो के प्राण फुकने वाला वाक्क था। भारत ही नही विश्व अक्षरो मे अंकित हो गया। लोढा ने कहा कि महात्मा गांधी को सबसे पहले सुभाषचन्द्र बोस से राष्ट्रपिता कहा था। इस मौके पर हरीश राठौड, प्रकाशराज मीना इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष वंजीगराम घांची, उपाध्यक्ष चंपा देवी, ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश राठौड, युथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशराज मीना, एन.एस.यु.आई. जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह राव, पार्षद हबिब शेख, किस्तुरचन्द घांची, राजेन्द्रसिंह, मालमसिंह, मंजु देवी जैन, जगवीरसिंह, नारायण परिहार, बंटी माली, महेन्द्र राठौड, मुजफ्फर बेग, नारायण सोनी, जगदीश सोनी विक्रम माली, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णपालसिंह, दीपक गर्ग, चम्पालाल त्रिरगर, शंकरलाल माली, मनोहर हिण्डोनिया, जयश्री कुमावत, महिपालसिंह राणावत, कमल चितारा, खिमचंद परारिया, नरेन्द्र भाई जैन एंव अन्य उपस्थित रहे ।

Categories