खास खबर

राष्ट्र वंदना मंच गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद संत मिलन समारंभ कार्यक्रम में कपड़े की थैलियां वितरित की

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन तथा एनपीपी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण तथा गो माता बचाओ अभियाध हेतु कपड़े की थैली का वितरण गुजरात राज्य में संतो के माध्यम से शुरू करवाया गया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश प्रजापति तथा राजस्थान के अध्यक्ष गोपालसिंह राव के नेतृत्व में दोनों राज्यों सहित संपूर्ण देश में कपड़े की थैलियों का वितरण किया जा रहा है ।गौ माता को मृत्यु से बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन एवं ट्रस्ट संयुक्त तत्वाधान में काम कर रहे हैं।

थैली का जिसका विमोचन आज गुजरात में संत समागम में करवाया गया। राजस्थान में थैली व मास्क वितरण का कार्य जोरों पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश प्रजापति शिवगंज तहसील के पालडी- एम के निवासी है। जो पर्यावरण, शिक्षा, गो सेवा, मानव सेवा, पशु पक्षी व जीवदया, राष्ट्र सेवा के प्रकल्पों पर सेवाएँ दे रहे है।

Categories