खास खबर

सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं और इस महापुरुष को याद किया जा रहा हैं।

प्रिंसिपल श्रीमती डिम्पल मेवाड़ा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की स्वामीजी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश के विकास में युवाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए। हमें उनके जीवन दर्शन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है और पूरे देश में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

स्कूल प्रबंधक मंशा परमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंदजी मानव जाति के महान प्रेमी थे और उनके जीवन के अनुभव हमेशा लोगों को प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके संदेश ने दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। वह विद्वता और प्रेरणा के बड़े स्रोत माने जाते हैं। वह अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने तर्कयुक्त विचारों से किसी सोच का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे।

उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल उन्हें उनकी जयंती पर शत शत नमन करता है।

Categories