खास खबर

केन्द्र की भाजपा सरकार तीनो कृषि कानून पूंजीपतियों के हित में लायी है : लोढ़ा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

लोढा सिलदर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किसान बचाओं, देश बचाओं कार्यक्रम के तहत

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि और इसीलिये न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी बाध्यता प्रदान नही कर रही है। ऐसा करने पर पूंजीपतियों को किसानो को लागत कीमत के अलावा 50 फीसदी मुनाफा देना पडेगा।

उन्होने कहा कि इसीलिये ही मोदी सरकार द्वारा बनाई गई शान्ता कुमार समिति ने किसानो के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उन्होने कहा कि भाजपा बताये कि न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में राष्ट्रीय कृषि आयोग द्वारा सुजाया गया ए-2 फाॅर्मूला लागू नही किया गया है।

लोढा सिलदर में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित किसान बचाओं, देश बचाओं कार्यक्रम के तहत किसान संवाद को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में किसानो के राष्ट्रीयकृत बैको के कर्ज माफ करने का वायदा किया था लेकिन अभी तक सात साल में एक रूपया भी माफ नही किया। इसके विपरित काॅर्पोरेट कम्पनीयों के आठ लाख रूपये के कर्ज माफ कर दिये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में दो साल में 20 हजार करोड रूपये के कर्ज माफ किये। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने 72 हजार करोड रूपये के किसानो के कर्ज माफ किये थे।

लोढा ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की नई मंडिया खडी कर सरकारी कृषि उपज मंडियों को खत्म करना चाहती है। इस तरह धीरे धीरे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली भी खत्म हो जायेगी। किसान पूंजीपति के साथ विवाद होने पर कोर्ट में नही जा सकेगा, इससे उसे पूंजीपति की गुलामी करनी पडेगी। संविदा खेती में छोटा किसान मारा जायेगा, कीमत तय करना उसके हाथ में नही होगा।

लोढा ने कहा कि आवश्यक वस्तु (संशोधन विधेयक) 2020 के कारण बडी कम्पनीयां आवश्यक वस्तुओं का असीमित स्टोरेज करेगी। इससे काला बाजारी बढेगी और आम आदमी लुटेगा।

लोढा ने किसानो से बडी लडाई के लिये तैयार होने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य हिम्मत सुथार, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री जेसाराम मेघवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष खेताराम माली, सिलदर सरपंच जसीदेवी देवासी, सनपुर सरपंच नीतू कंवर, तंवरी सरपंच हिमताराम मेघवाल, तलकाराम मेघवाल, दरजाराम भील, नरेन्द्र मेवाडा, हिरालाल पुरोहित, रामसिंह देवडा, जब्बरसिंह देवडा, उगमसिंह रोडा, जब्बरसिंह तंवरी, भगवानाराम पुरोहित, किशोर सिंह जेला, प्रतापसिंह नून, ईश्वर पुरोहित, छोगाराम मेघवाल, बाबाराम मेघवाल, दिपाराम भील, हिरालाल चैधरी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन सुरेश जूगनू ने किया।

इससे पूर्व लोढा का ग्राम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रामदेवजी के मंदिर से उन्हे पैदल पैदल जुलुस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।

ग्रामीणों ने लोढा को खान मालिको द्वारा खनन अपशिष्ट सडक पर डालने एवं ज्यादा गहराई तक खुदाई करने के कारण कुंओ का जल स्तर गिरने की शिकायत की, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने लोढा से मिलकर सुखे पोषाहार का भुगतान करवाने का आग्रह किया।

Categories