खास खबर

कांग्रेस किसानों एवं देश के नाम पर पाखंड और ढोंग करती है- पुरोहित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

किसान संघर्ष यात्रा साबित होगी कोंग्रेस की विदाई यात्रा।

राजस्थान का किसान कृषि बिलों के समर्थन में-पुरोहित

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवा कर मुआवजा दे कांग्रेस सरकार- पुरोहित

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कांग्रेस की किसान संघर्ष यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ये स्पष्ट करें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों से किए हुए वादों को पूरा क्यो नहीं किया। पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में हर मोर्चे पे विफल ओर कोंग्रेस की सत्ता और संगठन के अंतर्कलह में मोदी सरकार की जन हितेषी ओर किसान हितेषी योजनाओ को प्रदेश में दुरूपयोग करने में तुले सीएम अशोक गहलोत किसानों को भड़काकर प्रदेश का माहौल खराब कर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं ओर केंद्र सरकार के किसी भी जनकल्याणकारी फैसले के खिलाफ अपनी पार्टी के नेताओं को ले जाकर धरने पर बैठ जाते हैं ओर अब किसान संघर्ष यात्रा निकालकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि प्रदेश का किसान गहलोत सरकार की विफलता ओर किसान विरोधी नीतियों से हाहाकार कर रहा है।मुख्यमंत्री व कोंग्रेस सरकार ने प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक रोड़ा एक्ट में किसानों पे मुकदमे दर्ज किये।अन्य प्रदेशों की तुलना में डीजल सर्वाधिक महंगा राज्य में मिल रहा है विधुत बिलो की वृद्धि की मार ओर विधुत कटौती से किसान अधमरा हो चुका है और खेती सुखी पड़ी है जिसका असर किसान की उपज पे पड़ा है। प्रदेश की बर्बादी के मिसाल बने दो वर्ष के कालखण्ड में गिनाने के  लिए कुछ है नहीं,इसलिए सरकार की विफलता ओर कमियों को छुपाने के लिए बदरंग झूठ बोलते हैं। जनता ने जिस सरकार को  प्रदेश की भलाई के लिए चुना था,वो पूरी सरकार पिछले दो वर्षों से में मोदी सरकार के खिलाफ केवल धरने ही करती रही। ओर सरकार बचाने में होटलों में विधायको के साथ छुपती रही।

पिछले 50 वर्षों में देश और किसानों की बर्बादी ओर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सबसे बड़ा कारण है तो वह है कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार ने किसान बिल ला कर किसानों को दलालो ओर बिचौलियों की गुलामी से आजाद किया है। इसीलिए किसानों एवं देश के नाम पर कांग्रेस जो भी करती है वह पाखंड और ढोंग के अलावा कुछ नहीं है।

पुरोहित ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलो का काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों के हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने का काम करें और साथ ही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर मे आज भी कई जिले ऐसे हैं जहां किसानों को रात्रि काल में बिजली दी जा रही है। सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने का काम करती है कि हमने कितने जिलों में दिन में बिजली देने का काम किया है परंतु धरातल पर सरकार के आदेशों की कोई क्रियान्वित नहीं है। सरकार शीघ्र सभी जिलों के किसानों को दिन में बिजली देने के आदेशों की सख्ताई से पालना करावे।

पुरोहित ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार किसानों के खाते में ₹6000 सालाना डाल रही है इसी तर्ज पर एमपी की भाजपा सरकार ने किसानों के खाते में प्रतिवर्ष ₹4000 डालने की घोषणा की है।जबकि प्रदेश की किसान विरोधी सरकार न तो चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों की कर्ज माफी की न किसानों को बिना ब्याज के बैंक व सोसाइटियां ऋण दे रही इसके उलट किसानों की समृद्धि के सबब गोल्डन कार्ड पे भी स्थगन लाने वाली किसान विरोधी कोंग्रेस सरकार  जनता को बताए कि जनकल्याण के लिए राजस्थान सरकार ने अभी तक क्या किया है? भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ₹10000 सालाना बिजली बिलों  में अनुदान देने का काम किया था,कांग्रेस सरकार ने आते ही उसको बंद कर दिया। अब कोंग्रेस की किसान संघर्ष यात्रा में प्रदेश का किसान आने वाले समय मे स्वायत्त शाशि संस्थाओं व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में करारा जवाब देने को बेचैन है और किसान संघर्ष यात्रा कोंग्रेस की सत्ता से बेदखली की बिदाई यात्रा साबित होगी।

Categories