खास खबर

क्या कोंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नई टीम की घोषणा करेंगे नव वर्ष में?

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

क्या राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट का जलवा रहेगा बरकरार?

रिपोर्ट हरीश दवे

निर्दलीय विधायको को मिल सकती है संगठन और केबिनेट में जगह, विधायक संयम लोढा को मंत्री पद मिलने की बलवती संभावना।

सिरोही/जयपुर राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची नए साल में जारी हो सकती है जारी हो सकती है, इसके लिए जयपुर से लेकर दिल्ली हाईकमान तक एक्सरसाइज पूरा किया जा चुका है। राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम में करीब 30-40 सदस्यों को जगह मिलेगी।

हालांकि इनमें पुर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट गुट के कितने लोग शामिल होंगे? इसपर सस्पेंस बरकरार है।

बीते दिनों अजय माकन ने कहा था कि सूची जारी कर दी जाएगी। राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले कोंग्रेस संगठन को प्रदेश में मजबूत करने की कवायद में राजस्थान में कोंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा टीम का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि टीम डोटासरा में पायलट-गहलोत और सीपी जोशी के लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

विधायकों को भी मिलेगी जगह- सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह डोटासरा टीम में कांग्रेस के कई विधायकों को भी शामिल किया जाएगा। इसके पीछे सबको साधने की नीति है। वहीं बसपा से आए नेताओं को भी संगठन में मौका दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्री भी टीम डोटासरा में शामिल होंगे।

कैबिनेट विस्तार से पहले की कवायद- बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह डोटासरा टीम बनाने के पीछे कैबिनेट विस्तार है। कुछ विधायकों को संगठन में एडजस्ट किया जाएगा। वहीं कई विधायकों को राजनीतिक नियुक्ति में जगह मिलेगी। इसके बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

6 महीने पहले हुई थी भंग- राजस्थान में कांग्रेस की कमिटी 6 महीने पहले ही भंग हुई थी। हालांकि राजनीतिक विवाद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

सिरोही के निर्दलीय विधायक की संगठन कुशलता, विपक्षियों को मात देने में उनकी महारत,तथा राज्य की विधानसभा में उनके परफॉर्मेंस ओर गत महीनों कोंग्रेस सरकार की अस्थिरता के दौरान सीएम अशोक गहलोत सरकार के समर्थन विधायक लोढा की सूझबूझ संगठन और मीडिया मैनेजमेंट को सीएम अशोक गहलोत ओर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही नही तत्समय लगे केंद्रीय पर्यवेक्षक ओर पार्टी हाईकमान भी भली भांति जान चुके है जिसको देखते हुए कोंग्रेस अध्यक्ष डोटासरा उन्हें प्रदेश कोंग्रेस संगठन में अग्रिम स्थान देने का मानस बना चुके है।तो सीएम गहलोत मंत्री मण्डल विस्तार के दौरान उनके पुराने शिष्य विधायक संयम लोढा से तमाम पिछले मनभेद व मतभेद भुला कोंग्रेस सरकार की मजबूती में आक्रामक युवा विधायक संयम लोढा को महत्वपूर्ण मंत्री पद दे कर जोधपुर संभाग में संगठन को मजबूत करने में तुरुप का पत्ता चला राजनीतिक विरोधियों व विपक्ष को शिकस्त देने में अहम ज़िम्मेदारी सौप सकते है।

Categories