खास खबर

आज का आधुनिक भारत कांग्रेस की देन : लोढ़ा

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

- कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नगर कांग्रेस कार्यालय पर हुआ झंडारोहन

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | विधायक संयम लोढ़ा ने कहां कि आज का आधुनिक भारत कांग्रेस की देंन है इसके लिये कांग्रेस ने सतत योगदान दिया है। आज अनेक प्रगतिशील कानून एवं नीतियों की बदौलत लोगो के जीवन मे आधारभूत बदलाव आया है। संसाधनों तक अब साधरण नागरिक की पहुँच का रास्ता बना है। जो काम अधूरे रह गये है उन्हें पूरा करने के लिये अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

लोढा शिवगंज में नगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहां कि साधरण आदमी को भूमि का मालिक होने का हक कांग्रेस द्वारा लाये गये भूमि सुधार कानून के तहत दिया। सरकारी नोकरियों में हर वर्ग की हिस्सेदारी कांग्रेस की बदौलत सम्भव हुई।

कांग्रेस ने बैंको को राष्ट्रीयकरण कर साधरण नगारिकों के लिये बैंको के रास्ते खोले। देश का विधुतीकरण किया जिससे हरित क्रांति सम्भव हुई और देश के खाधान्न इींदकंतभरे हुवे है। लोढ़ा ने कहां हिन्दू मैरिज एक्ट से लेकर निर्वाचित संस्थाओ में किये गये महिला आरक्षण में देश की आधी आबादी के हक का रास्ता साफ किया। लोगो ां काफी हद तक महिलाओं के प्रति नजरिया बदला और आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी क्षमता प्रदर्शित कर पा रही हैं। सामाजिक सुरक्षा की नीतियों एव योजना के जरिये दलित आदिवासी समुदाय आगे बढ़ पा रहा है।

लोढ़ा ने कहां की कांग्रेस द्वारा लाई गई संचार क्रांति से आम आदमी के जीवन मे सुविधाएं बड़ी है। आम आदमी की पहुँच का दायरा पूरी दुनिया तक हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर दबा दिये जाने वाले अपराध तकनीक के कारण उजागर होने सम्भव हुवे है। लोढ़ा ने कहां कि आज फिर हमे संकल्पबद्ध होने की आवश्यकता है क्योंकि मौजूदा केंद्र सरकर न केवल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है इंसाप जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को षड्यंत्र पूर्वक गिराने का प्रयास कर रही है।

Categories