खास खबर

भारत निर्माण में वाजपेयी सदैव याद किए जाएंगे : पुरोहित

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

अटलजी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से किया याद, पुष्पांजलि दी

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर ओजस्वी वक्ता, करोड़ों देशवासियों के प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाजपेई की 96 वी जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचाया और वे देशवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वावधान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के अवसर पर भटियाणी माता मंदिर प्रांगण में मनाने सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल आदि के सानिध्य में वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने अटल बिहारी वाजपेयी को विचारधारा व सिद्धांतों की राजनीति करने वाला व्यक्तित्व बताया और कहां वे राजनीति में हमेशा मर्यादाओं का पालन करने के लिए जाने जाते थे और पूरे देश के लोगों में उनकी सादगी सरलता की चर्चाएं आम होती थी यह राष्ट्र उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।

पुरोहित ने भाजपा संगठन के गठन के उद्देश्यों की पूर्ति और विचारधारा को आगे बढ़ाने का सभी से आवाहन किया। जिलाध्यक्ष ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कहां की वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक में एक थे जिन्होंने चार दशकों तक संसद के सदस्य के रूप में कार्य किया, हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अटलजी ने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि वाजपेयी को राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता है जिन्होंने जीवन पर भारत की राजनीति में सक्रिय रहकर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम किया। इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने वाजपेयी को राजनीति का शिखर पुरुष बताते हुए श्रद्धा सुमन चढ़ा कहा की उन्होंने हमेशा राष्ट्र समर्पित जीवन में भारत के विकास, गरीब कल्याण और सुशासन की सोच के साथ अनुकरणीय कार्य किया और वे राजनीति में हमेशा मर्यादाओं का पालन करने के लिए जाने जाते रहेंगे। पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, जिलामंत्री प्रकाश मेघवाल, महामंत्री वीरेंद्र चौहान, पार्षद अरुण ओझा, गोपाल माली, मांगूसिंह बावली, गोविंद माली,प्रवीण चौहान, योगेश दवे,राहुल रावल, ललित प्रजापत, चुन्नीलाल पटेल, हरिकिशन रावल,रामेश्वर कंसारा, बाबूसिंह मांकरोडा, नितिन रावल, रणछोड़ प्रजापत, सुनील गुप्ता, हार्दिक देवासी, जितेंद्र खत्री,अजय भट्ट, कपूराराम पटेल,रमेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के किसान संवाद को टीवी पर लाइव सुना -

प्रधानमंत्री वाजपेई के जन्म जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों से संवाद का टीवी पर लाइव प्रसारण सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में लाइव सुना इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के करीब 9 करोड़ लोगों से संवाद के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अट्ठारह सौ करोड रुपए की राशि किसानों के खातों मे हस्तांतरित की जिसका सभी ने करतलध्वनी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की किसान नीति और उनके कल्याण के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमो की सराहना की।

Categories