खास खबर

महाराष्ट्र के पूर्व केबिनेट मंत्री व सिरोही के लाल राज के पुरोहित का विधिमंडल गट प्रभारी बनने पर भव्य सत्कार।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही जिले के सपूत महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता राज के. पुरोहित को महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधिमण्डल गट के प्रभारी नियुक्ति होने पर हजारों कार्यकर्ता, शुभचिंतक, प्रवासी द्वारा भव्य स्वागत व अभिनन्दन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राज पुरोहित ने अपने सम्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री मा.श्री देवेंद्रजी फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री चन्द्रकांतदादा पाटील, विरोधी पक्षनेता मा.श्री प्रवीणजी दरेकर, मुख्य सचेतक मा.श्री आशीषजी शेलार, भाजपा वरिष्ठ नेता मा.श्री सुधिरभाऊ मुनगंटीवार, मा. विजय (भाई) गिरकर का आभार मानकर पार्टी ने दी हुई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का विश्वास व्यक्त किया।

साथ ही साथ उपस्थित कार्यकर्त्ता व शुभचिंतको द्वारा किये गए स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

Categories