खास खबर

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के सह समन्वयक पद पर डॉ.वी.एस.पंवार की नियुक्ति पर संगठन ने जताई खुशी - गहलोत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | राजीव गांधी स्टडी सर्किल नाम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन में नया गठन करते हुए डॉ.वी.एस.पंवार को सह समन्वयक नियुक्त करने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग को धन्यवाद पत्र भेजकर आभार जताया।

संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने डॉ.पंवार उच्च शिक्षा में रहते हुए समाज सेवा में अग्रणी रहकर कार्य करने के साथ ही लोकतंत्र के प्रबल समर्थक रहे हैं। अब पंवार नेहरू व गांधीजी की विचारधाराओं को आमजन तक पंहुचाने का प्रयास करेंगे। पंवार की नियुक्ति पर प्रदेश महामत्री डॉ. हनवन्तसिंह मेडतिया, जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश खण्डेलवाल, जिला मंत्री ईनामुल हक कुरैशी, उपशाखा अध्यक्ष देवेश खत्री, छगनलाल भाटी, मनोहरसिंह चौहान, इन्दरमल खण्डेलवाल, भगवतसिंह सहित अनेक शिक्षक नेताओं ने खुशी जताई।

Categories