खास खबर

आबूरोड नगर पालिका में भाजपा की जीत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

कोंग्रेस सरकार की विफलता व मोदी सरकार के पक्ष में जनादेश: दलाराम चौधरी।

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही आबूरोड नगर पालिका चुनावो में भाजपा ने सीट जीत कर दुबारा बहुमत हासिल कर इतिहास रचा ओर आबूरोड की राष्ट्रवादी जनता ने कोंग्रेस को 11 सीटों पे रोक करारा सबक सिखाया।

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओ व नव निर्वाचित पार्षदों को शुभकामना व बधाई देते हुए प्रवासी भाजपा नेताओं ने इसे आम जनता की जीत व प्रदेश की कोंग्रेस सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि देश की लोक प्रिय भाजपा सरकार व यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियो व किसानों के नाम झूठा विरोध करने वाले कोंग्रेसियो को जनता ने मुँह तोड़ जवाब दिया और इसी के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विदाई समारोह की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है एवम आने वाले समय मे सिरोही जिले में होने वाले पंचायती राज चुनावो में जिला परिषद व पांचो पंचायत समिति में भाजपा का परचम जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में फहराएगा।।

भाजपा के युवा प्रवासी नेता दलाराम चौधरी ने आबूरोड की जनता व मतदाताओ को आभार जताते हुए कहा कि गत भाजपा बोर्ड ने आबूरोड के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया जबकि कोंग्रेस ने भाजपा बोर्ड को अस्थिर करने का कोई मौका नही छोड़ा।किसान विरोधी कोंग्रेस ओर विपक्ष जिस प्रकार मोदी सरकार को बदनाम करने की ओछी हरकत किसान बिल के विरोध में कर रहे थे उनके लिए आबूरोड नगर पालिका के चुनाव परिणाम जनता का करारा जवाब है।और भाजपा कार्यकर्ता पूरे जिले में अब एक जुटता के साथ पंचायती राज चुनाव जीतने की तैयारियों व जन विरोधी कोंग्रेस की राज्य सरकार को सबक सिखाने का मानस बना चुका है।

Categories