खेल

21 नये खेलों के साथ खेल एवं शिविरा कलेण्डर जारी करने की मांग - गहलोत

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही | राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा, खेल राज्य मंत्री अशोक चान्दना एवं प्रमुख शासन सचिव स्कूली शिक्षा को ज्ञापन भेजकर शिक्षा विभाग में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 21 नये खेलों को आगामी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल करने की की मांग की।

संघ (प्रगतिशील)के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर द्वारा 21 नये खेल बॉक्सिंग, साईकिलिंग, बॉल बेडमिन्टन, टेनिस वॉलीबॉल, क्रिकेट छात्रा, टेनिस बॉल क्रिकेट, राईफल शूटिंग, कुश्ती छात्रा, नेट बॉल, शतरंज, स्पीड बॉल, तीरंदाजी, आर्थेदा अखाडा, स्काई मार्शल आर्ट, फुटबॉल छात्रा, रोल बॉल, कूडो, थ्रो बॉल को सामिलकरने के संदर्भ में विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षकों से खेलो के सचालन एवं किन-किन खेलों के संम्बन्ध में सहमति मांगी। अघिकांश शिक्षकों ने अलग-अलग खेलों में सहमति जताई हैं।

राज्य सरकार को चाहिए कि इसी सत्र में 21 नये खेलों को विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 14-17-19 वर्ष में ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलों का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को आगे लाकर राज्य का नाम रोशन किया जाये।

गहलोत ने राज्य सरकार से 31 दिसम्बर के बाद राज्य सरकार को विद्यालय खोलने के साथ ही शिविरा पंचांग में ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने की रूपरेखा हर वर्ष की भांति खेलों का आयोजन अति आवश्यक हैं। जिस तरह राज्य सरकार ने घोषणा की हैं कि बिना परीक्षा कोई छात्र प्रमोट नही होगा उसी तर्ज ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित किये बिना सत्र समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। खेल खिलाडियों के लिए प्रतिभा दिखाने का स्वर्णीम अवसर होता हैं खेलो में एक वर्ष का गैप खिलाडी के भविष्य को तय करता हैं। वो किसी भी स्थिति में खिलाडियों से नही छीना जाना चाहिए।

Categories