खास खबर

NO MASK NO ENTRY जन आंदोलन के तहत साईकिल रैली निकाली गई।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही नगर परिषद सिरोही एवं ममता एन.जी.ओ द्वारा NO MASK NO ENTRY जन आंदोलन के तहत नवीन भवन विधालय के विधार्थीयो द्वारा साईकिल रैली निकाली गई। जिसमे 50 विधार्थीयो एवं नगर परिषद सिरोही के समस्त कर्मचारीयो द्वारा भाग लिया गया।

उपखण्ड अधिकारी हॅसमुख कुमार, सभापति महेन्द्र मेवाडा एवं आयुक्त महेन्द्रसिंह चोधरी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।

उक्त रैली अहिंसा सर्कल से होकर सरजावाव गेट तक पहुचकर मास्क वितरित किये। सरजावाव गेट पर उपस्थित सभी मजदुरो एवं दुकानदारो सहित नगर परिषद सिरोही के समस्त कर्मचारीयो द्वारा कारोना जागरूकता की शपथ दिलायी गई।रैली पुन सरजावाव गेट से नगर परिषद के बाहर नारो के साथ एवं मास्क बाॅटते हुए पहुची।

रैली शहर मे मास्क अनिवार्य रूप से पहनने एवं 2 गज का सोशियल डिस्टेन्स रखने के सबंधित नारो के साथ जागरूकता संदेश दिया।

स्वायत्त शासन विभाग से NO MASK NO ENTRY आंदोलन प्रभारी अशोक चोधरी, सभापति महेन्द्र मेवाडा एवं आयुक्त महेन्द्रसिंह चैधरी द्वारा मास्क बैंक का उदघाटन किया गया। नगर परिषद सिरोही द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।उक्त जागरूकता रैली मे 50 राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने भाग लिया। NO MASK NO ENTRY आंदोलन प्रभारी अशोक चैधरी, सभापति महेन्द्र मेवाडा एवं आयुक्त महेन्द्रसिंह चोधरी द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। NO MASK NO ENTRY जन आंदोलन प्रभारी अशोक चोधरी द्वारा महिलाओ को कोरोना जागरुकता पर शपथ दिलाई। रैली शहर मे मास्क अनिवार्य रूप से पहनने एवं 2 गज का सोसियल डिस्टेन्स रखने के सबंधित नारो के साथ जागरूकता संदेश दिया।रैली के बाद महिलाओ ने नगर परिषद परिसर के बाहर NO MASK NO ENTRY पर रंगोली बनाकर लोगो को मास्क की महत्तता के बारे मे जागरूकता संदेश दिया।

सभापति महेन्द्र मेवाडा ने बताया की कोविड-19 महामारी मे जब तक वेकसीन नही बनती जब तक कोई ढिलाई नही के बारे में बताया ओर कहा की मास्क पहनना ही बचाव है। NO MASK NO ENTRY जन आंदोलन प्रभारी अशोक चोधरी ने बताया कि शहर के प्रत्येक नागरिको को मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे मे बताया की स्वय की सुरक्षा के प्रति अपने कत्र्तय की पालना पर जोर दिया। आयुक्त महेन्द्रसिंह चोधरी ने बताया कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु NO MASK NO ENTRY जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए जन जागरुकता के रुप मे अभियान चलाकर मास्क पहनने एवं लोगो को मास्क वितरण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद सचिव अनिता पहाड़िया,राजस्व अधिकारी सुरेश जीनगर,सहायक अभियन्ता योगेश कुमावत,पार्षद शुधाषु गौड़,धनपत सिह राठौर, जिला परियोजना प्रबंधक ओम सिंह राजपुरोहित एवं हनुमान शर्मा,सहायक सांख्यकी अधिकारी चन्द्रभान चोधरी, स्वास्थय निरिक्षक प्रवीण माली, ममता एन.जी.ओ. से वन्दना जोनवाल,अशोक बिसनोई, हेण्ड इन हेण्ड (आरओ) से राजीव राजपुरोहित,शैलेष सिकरवार एवं सीओ हरीश गोस्वामी, आपरेटर चन्दा प्रजापत उपस्थित थे।

Categories