खास खबर

महिला कांग्रेस ने हाथरस मामले को लेकर चलाया पोस्टकार्ड अभियान

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिहाना रियाज के निर्देशानुसार

रिपोर्ट हरिश दवे

कालन्द्री महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिहाना रियाज के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बेटी के साथ गैंगरेप के पश्चात् उसके मौत के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से पोस्टकार्ड अभियान लांच किया गया। सिरोही महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला ब्लाक कांग्रेस सिरोही की ओर से कालन्द्री डाक बंगले के पास स्थित डाकघर से भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम अपना अपना नाम पता लिखकर 25 पोस्टकार्ड भेजे गये।

मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने बताया कि महिला कांग्रेस माँग करती है कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार पीडिता को बदनाम करना बन्द करें और उसके परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय प्रदान करावें।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सीता पुरोहित, सचिव वीणा कुण्डला, ब्लाक अध्यक्ष पूरण कंवर, नगर अध्यक्ष मीना सैन, मंजू कंवर तेजसिंह, मंजू कंवर आनन्द सिंह, होलीबेन, शान्तिदेवी लोहार, कमला सोनी, अंजली, रसना, मनीषा, समूदेवी, रसीया बानो, कंचन लखारा, अनिता लोहार, इन्दिरा कंवर सहित कई महिला कार्यकर्त्ता उपस्थित रही। उक्त जानकारी आयोजक ब्लाक अध्यक्ष पूरण कंवर ने दी।

Categories