विधानसभा चुनाव 2019

राजस्थान में यहां वोट डालने एक दिन पहले पहुंचते हैं मतदाता, पिछली बार पड़े थे 197 वोट, अभी यहां हैं 344 मतदाता

माउंट आबू/सिरोही। राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर है माउंट आबू का उतरज मतदान केन्द्र। यह जमीनी तल से करीब 5000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां उतरज गांव के अलावा शेरगांव के मतदाता भी वोट डालते हैं।

 

rajasthan election 2018: उतरज से शेरगांव की दूरी भी करीब 15 किमी है और इन दोनों गांवों को जोडऩे वाला सडक़ मार्ग तक नहीं है। पैदल ही जाना पड़ता है। शेरगांव के लोग एक दिन पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच जाते हैं ताकि सुबह वोट डालकर जल्दी वापस आ जाएं। जो देर से पहुंचते हैं वे अगले दिन गांव लौटते हैं।

 

इन दोनों गांवों के बीच बीहड़ जंगल है। जानवरों के डर से रात में पैदल आवाजाही न के बराबर होती है। सिरोही के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 741 मतदान केन्द्र हैं। उतरज एक ऐसा केन्द्र है जहां वाहन तक नहीं पहुंचता। सडक़ से इसकी दूरी चार किमी है। मतदान टीम को यह सफर पैदल ही तय करना होता है।

 

घंटों पैदल चलकर पहुंचे और नोटा ही भाया
प्रदेश का सबसे ऊंचा मतदान केन्द्र संख्या 171 माउंट आबू के उतरज स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में है। यहां 344 मतदाता हैं। इनमें 193 पुरुष और 151 महिलाएं हैं। वर्ष 2013 में 197 वोट पड़े थे। इनमें से 154 वोट भाजपा और 22 वोट कांग्रेस के खाते में गए थे। दिलचस्प है कि 5 मतदाता ऐसे थे जिन्हें प्रत्याशी पसंद नहीं था। इन्होंने नोटा का बटन दबाया।


‘बच्चे उठा लेते हैं 30 किलो वजन, अजूबा ही है’
- यहां की पोलिंग पार्टियां भी चार किमी का सफर मशीनें, पेटियां, दस्तावेज, बिस्तर सहित सारा सामान लादकर ही तय करती हैं। खास बात यह है कि यहां के बच्चे भी 25-30 किलो वजनी सामान सिर पर उठाकर आसानी से पहाड़ी रास्ता पार कर जाते हैं...ये अजूबा ही तो है। 

Categories