खास खबर

पार्षद तस्लीम बानो बनी महिला जिलाध्यक्ष ।।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही नगर परिषद माउंट आबू की सदस्य(पार्षद) तस्लीम बानो को राजस्थान मुस्लिम परिषद संस्थान जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष यूनुस चोपदार के आदेशानुसार राजस्थान मुस्लिम परिषद संस्थान शाखा - सिरोही का महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर महिला विंग जिलाध्यक्ष तस्लीम बानो ने कहा कि हम हर मजहब के लिए खिदमत का कार्य करेंगे, खासकर महिलाओं के उत्थान के कार्यो के लिए उन्होंने जोर देकर कहा। इस नियुक्ति पर राजस्थान मुस्लिम परिषद के जिला संरक्षक , सिरोही जिला मुस्लिम वक़्फ़ कमेटी के पूर्वसदर फिरोज पठान, जिलाध्यक्ष मुनव्वर मोहम्मद शेख, नासिर अब्बासी, इरशाद खान, (सिरोही), हनीफ़ बेलिम, आबिद खान कुरैशी, दिलावर खान(आबूरोड़) शब्बीर खान कुरेशी, यूसुफ खान, (माउंट आबू), दिलशेर खान, हाजी परवेज (पिंडवाड़ा) हसन खान, अशफाक खान(सरूपगंज), जब्बार खान, आरिफ टांक(शिवगंज), इब्राहिम खान भाटी, शकूर खान बेलिम (मंडार), इम्तियाज बलोच(रेवदर), फारूक भाई (अनादरा), नफीसा बानू (शिवगंज), मुस्तकीम बानू, सलमा खानम(सिरोही) सिरोही जिले की मुस्लिम वक़्फ़ कमेटी के सदस्यों, सहित जिले के पार्षदगणों, जनप्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार किया।

Categories