खास खबर

राजस्थान में महिलाओं, बच्चियों, दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भाजपा ने किया हल्ला बोल

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कब बहन बेटियों के लिए फिर से राजस्थान सुरक्षित प्रदेश कहलाएगा-पुरोहित

रिपोर्ट हरिश दवे

कांग्रेस सरकार के राज में दलितों पर बढ़ रहे हैं अत्याचार-प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट और मुख्यमंत्री इसकी समीक्षा करने की बजाय घोषणा पत्र की कर रहे हैं- देवजी एम पटेल

सिरोही प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं, बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, गैंग रेप की वारदातें, दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस की गहलोत सरकार एवं प्रशासन को जगाने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आह्वान पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि सिरोही जिले के तेलपीखेड़ा में 7 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या की गई उसकी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाने पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ही प्रदेश में गृह मंत्री के नाते अपराधों पर नियंत्रण में पूर्णतया विफल रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने चुनावी घोषणा पत्र की समीक्षा कर रहे है जबकि  प्रदेश की कानून व्यवस्थता चौपट हो गई है।

अगर मुख्यमंत्री जी राजस्थान में बढ़ते महिलाओं एवं बच्चियों पर अपराध की समीक्षा कर रोकने के ठोस उपाय करते तो अच्छा होता । राजस्थान खासतौर पर दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न का केन्द्र बन गया है। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) कहता है कि, राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में पहले नंबर पर है, अपराधों के मामले में दूसरे स्थान पर  है, यह स्थिति चिंतानजक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रदेशभर में पीड़ित माताओं-बहनों पर अत्याचारों की एक लंबी फेहरिस्त है, लेकिन न्याय दिलाने के लिये सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आज प्रदेश अपराधों की राजधानी बन गया है, इन 20 महीनों में लाखों की तादाद में दर्ज मुकदमे और उन मुकदमों में भी अंबार है डकैती, हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म, गैंगरेप इत्यादि। कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा है, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और महिलाओं एवं हर वर्ग को इन्होंने झूठे वादों से ठगा है, वो सब जनता के सामने है।

सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि विगत 20 महीनों में अशोक गहलोत के राज में प्रदेश  अपराधों की राजधानी बन गया है, महिलाओं के प्रति दरिंदगी बढ़ गई, अपराधी बेलगाम हो गए, यह मात्र सियासी आरोप नहीं हैं, इनकी पुष्टि नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो के आंकड़े करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,रेवदर विधायक जगसीराम कोली,जिला महामंत्री जय सिंह राव, योगेंद्र गोयल,दुर्गा राम गरासिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कालूराम चौधरी, मन की बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,एससी मोर्चा महामंत्री मगन कोली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, आईटी , हेमलता पुरोहित,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories