खास खबर

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कालंद्री में हुआ

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही "मन की बात" मंडल संयोजक, नाथूराम देवासी ने बताया कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" का प्रतिमाह की तरह इस माह के अंतिम रविवार को कार्यक्रम कालंद्री में मंडल अध्यक्ष हिदराम माली के नेतृत्व व पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के पूर्व सभी कार्यकर्ताओ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर मौन धारण किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किसानों व खेती के साथ-साथ स्वरोजगार पर विशेष चर्चा की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी जनहितेशी योजनाओं को जनता के बीच ले जाएंगे।

इस मौके पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष हिदाराम माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, मन की बात, जिला सयोजक मांगूसिंह बावली, उपाध्यक्ष छगनलाल पुरोहित, भंवरलाल माली, मन की बात मंडल सयोंजक नाथूराम देवासी, फूलाराम पुरोहित, हसमुख कुमार, रामसिंह देवड़ा, दलपतसिंह देवड़ा, नेपालसिंह देवड़ा, किशोर पुरोहित, किसनाराम मेघवाल, जितेंद्र माली, सुरेश कलावंत, पारस पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, अमृत कुमार, रमेश पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Categories