खास खबर

पण्डित उपाध्याय ओर सांसद देवजी पटेल का जन्म दिवस पूर्व मंन्त्री के कार्यालय में मनाया।।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही आकंठ गुटबाजी, अंतर्कलह की शिकार जिला भाजपा के शहर मण्डल के शक्ति केंद्रों में शहर भाजपा मंडल द्वारा शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती को कोविड प्रोटोकाल की पालना करते हुए मनाया ।

भाजपा के प्रेरणा पुरुष की जन्म जयंती के इस विशेष अवसर पर नगर मंडल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच नगर जाकर उन्हें फल फल मास्क व बिस्किट वितरण किये । इस अवसर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सिरोही -जालोर सांसद देवजी एम पटेल के 44 वे जन्मदिवस को भी सेलिब्रेट किया ।

नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान ने बताया कि आज दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व सांसद देवजी पटेल के जन्मदिवस के मौके पर सार्दुलपुरा के कच्ची बस्ती क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों में मास्क ,बिस्किट व फल सामग्री वितरण की गई इसके साथ ही भाजपा नगर मंडल कार्यकताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लोगो से करोना से बचाव व सावधानी के उपाय के बारे में भी बताया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम के समापन से पूर्व नगर मंडल की टीम ने पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के कार्यालय शांति नगर स्थित शक्ति केंद्र संयोजक विजय पटेल के नेतृत्व में वहां पहुचकर सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया कार्यक्रम में धनपत सिंह राठौड़ गोविंद सिंह बारट किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ चुन्नीलाल घाची प्रभु राम मेघवाल रणछोड़ प्रजापत कपूर पटेल अशोक मीणा प्रदीप प्रजापत कुलदीप छापोला सौरभ हरिकिशन रावल राहुल रावल ललित प्रजापत महेंद्र खंडेलवाल दिनेश प्रजापत अशोक वैष्णव गौरव सिह कासीवा दिनेश प्रजापत व पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Categories