खास खबर

उपाध्याय के योगदान को श्रदा से किया याद

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल की 104 वीं जयंती मनाई

रिपोर्ट हरिश दवे

सिरोही भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वावधान में शहर के बूथ स्तर पर स्थित पांच शक्ति केंद्रो पर पार्टी झंडा लगाने के साथ उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पंडितजी को गरीब, किसान, मजदूर का हितरक्षक बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सादगी, सरलता व अनुशासन का उनका जीवन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के अनुसार संगठन के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर पंडित उपाध्याय की जयंती मनाने के मौके पर जनसंघ और भाजपा स्थापना एवं पार्टी की गौरवमयी विकास यात्रा में उपाध्याय के अविस्मरणीय योगदान को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस मौके पर भाजपा झंडा लगाने की रचना के अनुरूप शहर के 23 बूथों पर बने पांच भाजपा शक्ति केंद्र पर उनके संयोजक प्रकाश पटेल महिपाल सिंह चारण श्रीमती हेमलता पुरोहित विजय पटेल सुरेश अग्रवंशी एवं मग्न लाल मीणा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए नगर अध्यक्ष ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए

कहा कि वे अंत्योदय के प्रेरक थे और गांव- गरीब के हितों के लिए संघर्ष किया। पंडितजी ने अखंड भारत की कल्पना की थी तथा उनके द्वारा प्रतिपादित दर्शन एकात्म मानववाद में जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के समग्र विकास की सोच कार्यकर्ताओं को निचले तबके के उत्थान के लिए हमेशा प्रेरित करती है। उनके विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ता को ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उपाध्याय आजीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित रहे और उनकी जयंती मना कर सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद देवजी एम पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान कोरोना के मद्देनजर मास्क लगाते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। उनकी जयंती पर शाम को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उपाध्याय स्मृति समारोह जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गीता पुरोहित, मणिबाई माली, नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, नगर मंत्री भरत माली,मन की बात के मांगूसिंह बावली, पार्षद गोपाल माली, नई शिक्षा नीति सह संयोजक मनीष राजपुरोहित, पूर्व पार्षद रणछोड़ प्रजापत, माणकचंद सोनी, बाबूसिंह मांकरोड़ा, सुनील गुप्ता, देवेंद्र मंजू मेघवाल, सिद्धार्थ देवासी,आई टी सेल के संजयसिंह देवड़ा, गमाराम सुथार, जयंतीलाल पटेल, पूरण सुथार, बाबूलाल पटेल, वागाराम पटेल, दर्शन, जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।

दीनदयाल जयंती पर सिरोही राजकीय चिकित्सालय में निकटवर्ती भूतगांव की डिलीवरी पेशेंट श्रीमती अंजन कुंवर को रक्त जरूरत पड़ने पर तत्काल भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने अपना 23 वी बार रक्तदान किया।

शांति नगर शक्ति केंद्र पर किया कार्यक्रम-

शहर के शांति नगर स्थित भाजपा बूथ शक्ति केंद्र पर पार्टी झंडा लगाने के मौके गोविंदसिंह बारड, धनपतसिंह राठौड़, प्रदीप प्रजापत, कपूराराम पटेल, राहुल रावल, चुन्नीलाल पटेल, वीरेंद्र चौहान, दिनेश प्रजापत, गौरव काशिवा, कुलदीप छापोला, ललित प्रजापत, हरिकिशन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categories