खास खबर

सिरोही नगर मंडल ने अटलजी को श्रद्धा से किया याद

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी सिरोही नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके वंदन कर श्रद्धा से याद किया और बताया कि वाजपेयी की उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों एवं योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

रविवार को शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित भटियाणी माता प्रांगण में भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष ने बताया कि राजनीतिक दलों की सूचिता व देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास करवाती उनकी पंक्तियां "सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेगी बिगड़ेगी, लेकिन यह देश रहना चाहिए..." यह सोच उनको महान बनाती है। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति में भी देश का मस्तक ऊंचा किया। जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि एक समर्पित राजनेता होने के साथ कुशल संगठक भी थे उन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इसी प्रकार पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक पुरोहित ने कहां की श्रद्धेय अटलजी देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के वाहक होने के साथ गांव, गरीब, किसान की प्रखर आवाज़ थे। नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान ने उन्हें युगपुरुष बताते हुए कहा कि भले पार्टी नेता हो, सांसद हो, मंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने हर भूमिका में आदर्श स्थापित किया है। महामंत्री जब्बरसिंह चौहान ने बताया कि उनके बौद्धिक एवं भाषण इतने लोकप्रिय हुए कि विपक्षी दल भी उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं यह उनके विचारों के भाषण कलाशैली की ही ताकत थी। पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में उनको हमेशा याद किया जाएगा।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहां की अटल बिहारी ने देश की राजनीतिक दिशा व दशा बदलने में मुख्य भूमिका निभाई, विपक्षी दल भी उनका पूरा आदर सम्मान करते थे यह उनके अद्भुत गुणों के साथ प्रखर वाणी का प्रभाव था।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने अटलजी के छायाचित्र की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categories