कोरोनावायरस

भाजपाई जनसंघ एवं पुराने वरिष्ठजनों से मिले

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

मोदी सरकार 2.0 अभियान में कुशलक्षेम जानी

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही। भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियो को लेकर जारी बुकलेट "जनकल्याण को समर्पित निर्णायक सरकार 2.0" का वितरण शहर के वरिष्ठ नागरिकों, वरिष्ठ भाजपाईयों व विभिन्न वर्ग को करके सोमवार को जन - जागरण अभियान किया गया।

नगर मंडल महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र एम चौहान ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 2014 में, देश की जनता ने देश में एक बडे परिवर्तन के लिए वोट किया था, देश की नीति और रीति बदलने के लिये वोट किया था, उन पांच वर्षो में देश ने व्यवस्थाओं को जडता और भष्ट्राचार के दलदल से बाहर निकलते देखा है,

उन पाॅच वर्षो में देश ने अंत्योदय की भावना के साथ गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिये गवर्नेस को परिवर्तित होते देखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ निश्चय के साथ बीतें एक वर्ष में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिये 370 की बात हो, सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर की बात हो, आधुनिक समाज में रूकावट बना तीन तलाक हो या भारत की करूणा का प्रतिक नागरिक संशोधन कानुन हो यह सारी उपब्धि अपने आप में मायने रखती है। मोदी सरकार ने स्पष्ट नीति, सटीक निर्णय करते हुये वर्षों की जन इच्छाशक्ति के अनुरूप कई ऐतिहासिक फैसले लिये है।

इस दौरान् भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर आत्मनिर्भर भारत, लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वदेशी का संकल्प भी दिलाया। भाजपाईयों ने निर्णायक केन्द्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों की बुकलेट की एक प्रति कांग्रेस कमेटी के अपडेट हेतू सारणेश्वर लाईबेरी में भी रखी।

इस दौरान् भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने वरिष्ठ जनसंघी भाजपा हंसराज पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नैत्री श्रीमति मनोरमा भटट् के निवास जाकर उन्हे उपलब्धियों की बुकलेट दी एवं उनके अच्छे स्वास्थय की कामना की।
इस दौरान् पूर्व जिला महामंत्री विरेन्द्रसिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, नगर मंत्री अजय भट्ट, राहुल रावल, उपाध्यक्ष शैतान खरोर, कोषाध्यक्ष हरिकिशन रावल, कपुराराम पटेल, नरेन्द्रसिंह भाटी, चुन्नीलाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, पार्षद प्रवीण राठौड,, रणछोड कुम्हार, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल एवम् जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल उपस्थित थे।

Categories