विधानसभा चुनाव 2019

3 सीट, 31 प्रत्याशी : भाग्य का फैसला करेंगे ७ लाख 19 हजार 755 मतदाता

विधानसभा चुनावों के तहत जिले की सभी तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। सभी पोलिंग बूथों पर वीवी पैट युक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान की व्यवस्था की गई है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। 

शाम पांच बजे तक लोग मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद ईवीएम सील करके जिला मुख्यालय स्थित नवीन भवन में बने मतगणना केंद्र के लिए रवाना कर दिए जाएंगे। आपके द्वारा आज की गई वोटिंग ही प्रदेश में अगली सरकार तय करेगी। पांच साल बाद आज फिर जनमत का दिन आया है। लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करके आप अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। गुरुवार को जिला मुख्यालय के नवीन भवन परिसर में प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों के लिए रवाना हुई। 

पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण स्थल पर ईवीएम समेत तमाम चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद पोलिंग पार्टियां आवंटित वाहनों से निर्धारित बूथ स्थल के लिए रवाना हो गई। नवीन भवन परिसर में पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण, ईवीएम व चुनाव सामग्री के आंवटन, पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मेले सा माहौल बना रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ यहां भीड़ कम होती चली गई। सबसे पहले रेवदर विधानसभा क्षेत्र, फिर पिंडवाड़ा-आबू तथा अंत में सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। 

जिले में पहली बार 3 आदर्श और 3 महिला मतदान केंद्र बनाए, सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम 

सिरोही. मतदान सामग्री लेकर पोलिंग पार्टिंग रवाना हुई। 

यह है सुरक्षा और शांति के इंतजाम 

जवान केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल 

475 

500 

होमगार्ड, बॉर्डर होम गार्ड व फोरेस्ट गार्ड 

31 

31 

741 

741 

342451 

342451 

महिला 

महिला 

सिनेमा के टिकट जैसे मतदान सामग्री के लिए होड़ 

जिला मुख्यालय के नवीन भवन परिसर में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान सामग्री का वितरण शुरू हुआ। वितरण के लिए विधानसभावार काउंटर बनाए गए थे। हर काउंटर पर ऐसी भीड़ थी जैसे सिनेमा के टिकट के लिए होड़ लगी हो। लगभग आधा घंटे लाइन में लगने के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने वाले कर्मचारियों को सामग्री मिल सकी। 

कुल प्रत्याशी 

कुल प्रत्याशी 

कुल पोलिंग बूथ 

कुल पोलिंग बूथ 

719755 

719755 

377297 

377297 

75 

75 

835 

835 



पुरुष 

पुरुष 

आरएसी जवान 

आरएसी जवान 

पुलिस जवान। 

पुलिस जवान। 

महिला प्रत्याशी 

कुल मतदाता 

कुल मतदाता 

98136 

नए जुड़े 

हर जगह रहेगी पुलिस की नजर 

हर पर बूथ पर निर्धारित पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बूथ के मार्ग पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। इसके अलावा क्विक रिस्पॉन्स टीम, सशस्त्र मोबाइल टीम समेत स्थानीय पुलिस मोबाइल टीम बूथ के रास्ते गश्त करेगी, ताकि किसी भी मतदाता को डराने धमकाने तथा वोट देने से रोकने के मामले में तत्काल कार्रवाई हो सके। एसपी जय यादव ने बताया कि चुनाव के लिए जिले में अद्र्धसैनिक बल, आरएसी, होमगार्ड, बॉर्डर होमगार्ड, फोरेस्ट गार्ड, स्थानीय पुलिस समेत कुल करीब दो हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 

Categories