खास खबर

सिरोही एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ओर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के वायरल ऑडियो में भी दिखा सयंम लोढा का हव्वा।

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

लोढा के तूफान में भाजपा विपक्ष की भूमिका में पस्त

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही जिले में भूमिका निभाने में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा जिला संगठन और मण्डल अध्यक्ष ओर उनकी कार्यकारिणी कितना जन हित मे कार्य 17 मंडलों में कोरोना काल मे कर पाए यह तो सभी मंडलों की जनता, कार्यकर्ता बखूबी जानते है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सिर्फ एक बार सांसद देवजी पटेल के सिरोही आगमन के दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुँचे। पर जिले में जिला भाजपा के पदाधिकारी न फील्ड में दिखे न कोराना काल मे प्रशाशनिक,राजनीतिक,मजदूर ओर प्रवासियों की समस्या के ठोस निदान में आगे आये।

इस दरम्यान पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, आबूरोड नगर,ग्रामीण,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा,पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी की सक्रियता दिखी तो विधायक समाराम गरासिया ओर जगसीराम कोली की सक्रियता अवश्य दिखी ओर सांकेतिक तौर पे भाजपा कार्यकर्ताओं और मण्डल पदाधिकारियों ने मास्क ओर भोजन किट रस्मी तौर पे वितरित किये पर कोरोना काल मे विपक्ष की भूमिका निभाने में असमर्थ रहे।

सिरोही विधानसभा क्षेत्र को पूर्व गोपालन राज्य मंन्त्री ओटाराम देवासी के आद्यात्मिक तिलिस्म की राजनीतिक चौसर पे पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने सिरोही विधायक सयंम लोढा को प्रदेश की विधानसभा में आने से रोका।लेकिन सुराज संकल्प यात्रा को गत चुनावो में भाजपा की भितरघात का दंश भाजपा को प्रदेश और सिरोही विधानसभा क्षेत्र की सत्ता गवा के उठाना पड़ा।और निर्दलीय विधायक सयंम लोढा ने जीत के बाद विधानसभा में भी जिले ओर प्रदेश के मुद्दों से विधानसभा में भाजपा और कोंग्रेस दोनो को धोया ओर जनता में विश्वास अपने कार्यो से अर्जित किया।और कोरोना काल मे विधायक सयंम लोढा ने पृरे विधानसभा क्षेत्र और जिले की जनता की समस्याओं के लिए दिन रात एक किया और जयपुर तक दौड़ लगा प्रदेश सरकार के मंत्रियों से जिले की जनता के हित में चिकित्सा उपकरण,खाद्यान्न योजना,भोजन किट वितरण,मनरेगा कार्यो की मॉनिटरिंग,जरूरत मन्द व कोविड के मरीजो के लिए अच्छे भोजन पानी के प्रबंध में जिला प्रशाषन,दानदाताओ के सह्ययोग से कार्य किया और प्रवासियों को मसले पर भी पीएम,होम मिनिस्टर, राज्य सरकार लोक सभा अध्यक्ष, राज्यपाल तक जिले के हालातों पर जानकारी दी।इस दरम्यान भाजपा जिला संगठन और विभिन्न मोर्चा,प्रकोष्ठ भी आक्रामक जिला संगठन के नेतृत्व के अभाव में बेबूझ नजर आए और अनेक प्रकोष्ठ तो कागजी ओर नाम लेकर रखे गए।

जबकि विधायक सयंम लोढा ने सिरोहि शिवंगज के स्वायत्त शाशि ओर पंचायती राज के विश्वस्त जन प्रतिनिधियों ओर सयंम कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं की मॉनिटरिंग कर सुनियोजित तरीके से ओबीसी,एससी,एसटी,माइनॉरिटी वर्ग और जरूरतमंद वर्ग कोराना सहायता मुहैया करवाई।जबकि भाजपा के नेता विधायक सयम लोढा को कवरेन्टीन करने की मांग मीडिया में करते रहे और विधायक लोढा सतत सच्चे जन प्रतिनिधि की तरह जनता की सेवा में जनता से सतत सम्वाद ओर सरकारी मदद पहुचाते रहे।इस कोरोना काल मे भाजपा का कोई भी जिला स्तरीय नेता ने पृरे जिले का भृमण नही किया और केंद्रीय,प्रदेश नेता और मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ा।

केंद्र की मोदी सरकार ने अजा वर्ग के कल्याण में अनेक योजनाएं संचालित की है। भाजपा में सबसे ज्यादा एससी सांसद और देश मे विधायक है पर जिले में पूर्व प्रधान ओर रेवदर विधानसभा में पूर्व मंत्री छोगाराम बाकोलिया को टक्कर देने वाले दिवंगत भाजपा नेता भवर गोयल के बाद जिले में भाजपा का एससी नेतृत्व कमजोर पड़ गया न किसी जिला स्तर पर अजा वर्ग के लोकल नेता को भाजपा में पनपने दिया।आज एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल से पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे में मोबाइल पे सम्वाद वायरल हुआ ओर जिले के हालात जाने और कोराना काल मे जिले की जानकारी ली तो उन्होंने विधायक सयंम लोढा के कार्यो की जानकारी पहले ली।पूर्व सीएम की संगठन इंटेलीजेंसी को जिले के हालातों की पूर्ण जानकारी होगी।पर सिरोही निर्दलीय विधायक सयंम लोढा अपनी परफॉर्मेंस से भाजपा को तो विपक्ष की भूमिका से कोसो दूर कर चुके है।अब ऐसे हालातो में विधायक सन्यम लोढा की मैराथन कोरोना युद्ध से लड़ने की रणनीति में भाजपा और कोंग्रेस दोनो विरोधी पस्त हो रहे है।वही विधायक लोढा द्वारा सीएम अशोक गहलोत से जिले के लिए की जाने वाली मांगे बाद में राजस्थान सरकार की योजना बन जाती है।जबकि भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यो को भी जनता के बीच मे ले जाने में असमर्थ नजर आ रही है।सोसल मीडिया में विधायक सयंम लोढा के परफॉर्मेंस ओर भाजपा संगठन की शून्यता पर जम कर बहस भी चल रही है और यह कोरोना काल आने वाले समय मे भाजपा की राजनीति में जिले में भारी उथल पुथल भी कर सकता है।

Categories