कोरोनावायरस

खेजडिय़ा में मिले दो कोरोना पॉजिटीव, प्रशासन ने लगाया कफ्र्यु

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

विधायक संयम लोढ़ा ने उपखंड मजिस्ट्रेट के साथ किया कफ्र्यु प्रभावित क्षेत्र का दौरा, हालातों की ली जानकारी

रिपोर्ट हरीश दवे

शिवगंज। उपखंड क्षेत्र के खेजडिया गांव में सोमवार को दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटीव पाए गए है। ये दोनों प्रवासी है और हॉटस्पॉट मुंबई से अपने गांव पहुंचे थे। गांव में कोरोना पॉजिटीव मिलने के बाद प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में कफ्र्यु लगा दिया है। इधर, विधायक संयम लोढ़ा ने सोमवार की शाम को खेजडिया गांव का दौरा कर कफ्र्यु प्रभावित क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने सहित दोनों मरीजों के बारे में उपखंड मजिस्ट्रेट भागीरथराम से जानकारी ली।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी ने बताया कि खेजडिया गांव में कोरोना पॉजिटीव पाए गए व्यक्ति मुंबई से यहां आए है। इसमें से एक २३ को तो दूसरा २७ मई को खेजडिया पहुंचे थे। डॉ ओहरी ने बताया कि दोनों मरीजों को सिरोही के कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

साथ ही इन दोनों व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाकर उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

विधायक ने दौरा कर ली जानकारी

खेजडिया गांव में कोरोना पॉजिटीव मरीज मिलने की जानकारी मिलने पर विधायक संयम लोढ़ा उपखंड मजिस्ट्रेट भागीरथराम चौधरी सहित पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम चौधरी एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची के साथ खेजडिया गांव पहुंचे तथा कफ्य्र्रु से प्रभावित दोनों क्षेत्र का दौरा कर मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर उपखंड मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों व्यक्ति जोधपुर जाने वाली बस के माध्यम से यहां तक पहुंचे थे।

इनमें से एक व्यक्ति की तो ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी मिल गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के प्रथम संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। अब उनकी कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए जाएंगे।

आवश्यक सामग्री को लेकर नहीं हो परेशानी

विधायक जब रेबारी वास क्षेत्र में दौरा कर रहे थे उस समय कफ्र्यु प्रभावित क्षेत्र के लोग बाहर आए पानी के टेंकर से पानी ले रहे थे। जिस पर विधायक लोढ़ा ने उपखंड अधिकारी से कहा कि लोगों को आवश्यक सामग्री को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि लोग काफी दूर से पानी लेेने यहां पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए कफ्र्यु प्रभावित क्षेत्र में टेंकर भेजकर जलापूर्ति करवाई जाए। जिस पर उपखंड अधिकारी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने वहां पहुंचे स्थानीय जनप्रतिधियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।

Categories