कोरोनावायरस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन

सिरोही ब्यूरो न्यूज़

नगर कांग्रेस कमेटी शिवगंज ने किया आयोजन

रिपोर्ट हरीश दवे

सिरोही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी शिवगंज द्वारा आर्य कन्या गुरूकुल छात्रावास में यज्ञ हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक संयम लोढा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में गुरूकुल की छात्राओं द्वारा मंत्रो के माध्यम से यज्ञ व हवन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिघायु की कामना की। साथ ही देश में फैल रही कोविड 19 की महामारी से देशवासियों को बचाने की प्रार्थना की।

आर्य गुरूकुल की आचार्य डाॅ सूर्यदेवी चतुरवेदा ने यज्ञ में आहुति के माध्यम से मुख्यमंत्री अषोक गहलोत के दिघायु होने, रोगो से रहित होने व सुखों से पुरित होने की प्रार्थना की। उन्होंने मानव जाति के कल्याण के लिए भी आहुति दी। उन्होंने कहां कि मनुष्य अपनी गतिविधि से वायु एवं जल का वातावरण बिगाडकर रोग उत्पति का कारण बनता है, उस पाप के निर्वारणार्थ सुगंध वायु या जल में फैलानी चाहिए। उन्होंने कहां कि हम उत्तम पदार्थ तो खा सकते है लेकिन यदि समय का ध्यान नही रखेगे तो उत्तम पदार्थ भी हमारे शरीर में रोग उत्पन्न करेगे। उन्होंने कहां कि यज्ञ की एक आहुति का प्रभाव 400 किमी दूर तक होता है। गुरूकुल में नियमित यज्ञ के आयोजन होते रहते है लेकिन मुख्यमंत्री अषोक गहलोत के जन्मदिन पर हमारें गुरूकुल में यज्ञ का आयोजन करना अत्यंत सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहां कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत का जीवन करोडो लोगो का प्रेरक रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने सदैव गरीब तबके का ध्यान रखकर उनकों आगे लाने की पहल की है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा व विकास में समर्पित किया है। लोढा ने कहां कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कोविड 19 में राजस्थान ने पूरे देश में सबसे बेहत्तर काम किया है जिसकी पूरे देश में कोई मिशाल नही है। हम कामना करते है वह इसी तरह लोगो की सेवा करते रहे।

यज्ञ में गुरूकुल की छात्राओं अर्थव वेद मंत्रो का उच्चारण किया। इसी तरीके से ऋग वेद के मंत्रो का भी उच्चारण किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची, गुरूकुल के पदाधिकारी नटवर नागर, पालिका पार्षद प्रकाश मीणा, शारदा मीणा, कस्तुर घांची, नरेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, अशोक कुमावत, राजू सिंह, जयंतिलाल सोनी, हबीब शेख, बलवीर सिंह, महेन्द्र वाघेला, अल्पेश माली, नारायणलाल माली, जयश्री कुमावत, मंजू जैन, आकाश जैन, युवा कांग्रेस महासचिव अब्बास अली आदि ने भी आहुती दी।

Categories