मनोरंजन

मशहूर एक्टर इरफान का इंतेक़ाल, दो दिन से थे हॉस्पिटल में भर्ती, टोंक रिश्तेदारों में दुख की लहर

हॉलीवुड व बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का मुंबई में इंतेकाल हो गया है। इरफान खान टोंक के रहने वाले थे, जो बाद में जयपुर रहने लगे थे। इरफान की मौत की खबर लगते ही टोंक में उनके रिश्तेदारों में गम का माहौल है। टोंक के उनके मामू हकीम बुकरात ने इरफान की मौत की पुष्टि की है। 25 अप्रेल को उनकी माता सईद बेगम का जयपुर स्थित निवास रामगढ़ मोड़ पर हो गया था।

माता की खबर के बाद ही इरफान की तबियत बिगड़ी थी। इसके बाद मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था। इरफान की मौत की खबर लगते जी उनके फैंस में गहरा दुख वक्त किया है। इरफान ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड ही नही हॉलीवुड में भी अपना परचम गहराया था। इरफान का बचपन का समय टोंक में गुज़रा है, उनकी माँ व वालिद भी टोंक के ही रहने वाले थे। अक्सर वो टोंक आया करते थे। इरफान का नवाब खानदान से ताल्लुक रखते थे। टोंक के अंजुमन खानदान- ए -अमिरिया ने भी उनकी मौत पर घर दुख जताया है।

इरफान की मौत की खबर लगते जी उनके फैंस में गहरा दुख वक्त किया है। इरफान ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड ही नही हॉलीवुड में भी अपना परचम गहराया था। इरफान का बचपन का समय टोंक में गुज़रा है, उनकी माँ व वालिद भी टोंक के ही रहने वाले थे। अक्सर वो टोंक आया करते थे। इरफान का नवाब खानदान से ताल्लुक रखते थे।

अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी। वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते हैं। पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी।

Categories