विधानसभा चुनाव 2019

जोधपुर जिले में कुछ इस तरह है मतदाता

जोधपुर। विधानसभा आम चुनाव 2018 में जिले की दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 24 लाख 77 हजार 356 मतदाता है। इनमें सामान्य मतदाता 24 लाख 69 हजार 686, सर्विस वोटर 7667 व 3 गैर आवासीय भारतीय एन आई आर व 9 ट्रांसजेंडर मतदाता है। सबसे अधिक लूणी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 94 हजार 428 मतदाता व सबसे कम जोधपुर शहर विधानसभा में 1 लाख 98 हजार 11 मतदाता है। 

जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 24 लाख 69 हजार 689 है इसमें पुरूष मतदाता 12 लाख 91 हजार 981 व महिला मतदाता 11 लाख 77 हजार 696 है। फलौदी विधानसभा में सामान्य मतदाता 2 लाख 28 हजार 553 जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 20 हजार 762 व महिला मतदाता 1 लाख 7 हजार 791, लोहावट विधानसभा में सामान्य मतदाता 2 लाख 31 हजार 59 है जिसमें पुरूष 1 लाख 22 हजार 362 व महिला 1 लाख 8 हजार 697, शेरगढ विधानसभा में सामान्य मतदाता 2 लाख 49 हजार 137 इसमें पुरूष 1 लाख 31 हजार 101 व महिला मतदाता 1 लाख 18 हजार 36, ओसियां विधानसभा में सामान्य मतदाता 2 लाख 34 हजार 365 जिसमें पुरूष 1 लाख 23 हजार 228 व महिला 1 लाख 11 हजार 137, भोपालगढ विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 2 लाख 76 हजार 710 जिसमें पुरूष 1 लाख 44 हजार 631 व महिला 1 लाख 32 हजार 79 है।  

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 2 लाख 28 हजार 614 जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 17 हजार 818 व महिला 1 लाख 10 हजार 795, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 1 लाख 97 हजार 922 जिसमें पुरूष 1 लाख 1 हजार 129 व महिला 96 हजार 792, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 2 लाख 64 हजार 702 जिसमें पुरूष 1 लाख 38 हजार 589 व महिला 1 लाख 26 हजार 112, लूणी विधानसभा क्षेत्र में सामान्य मतदाता 2 लाख 93 हजार 990 जिसमें पुरूष 1 लाख 55 हजार 160 व महिला 1 लाख 38 हजार 825 व बिलाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य मतदाता 2 लाख 64 हजार 634 है जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 37 हजार 201 व महिला मतदाता 1 लाख 27 हजार 432 है। 

जिले में 7 हजार 667 सर्विस वोटर है जिसमें 7 हजार 477 पुरूष व 190 महिला सर्विस वोटर है। जिसमें फलौदी विधानसभा में 682, लोहावट में 1165, शेरगढ में 1083, ओसियां में 938, भोपालगढ में 1885, सरदारपुरा में 428, जोधपुर शहर में 89, सूरसागर में 86, लूणी में 438 व बिलाड़ा विधानसभा में 873 सर्विस वोटर है। उन्होंने बताया कि जिले के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में 1 पुरूष व 2 महिला गैर निवासी भारतीय एन आर आई मतदाता है। 9 ट्रांसजेंडर वोटर है जिसमें सरदारपुरा, सूरसागर बिलाड़ा व जोधपुर शहर में 1-1  व लूणी में 5 मतदाता है।

Categories